Noida News: नोएडा की शादी में दो लोगों को लगी गोली, हर्ष फायरिंग में पहले हुई थी बच्चे की मौत

Noida Harsh Firing During Wedding: उत्तर प्रदेश के के नोएडा में शादी के दौरान हर्ष फायरिंग का एक मामला सामने आया है। इस हादसे में 2 लोगों को गोली लग गई।

Noida Harsh Firing During Wedding
विज्ञापन

Noida Harsh Firing During Wedding: राजधानी दिल्ली से सटे यूपी के नोएडा में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग की घटना लगातार बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले ही गौतमबुद्धनगर में एक शादी के दौरान हुई हर्ष फायरिंग से एक 3 साल के बच्चे की मौत हो गई थी। अभी इस घटना को एक हफ्ता भी नहीं पूरा हुआ था कि ऐसी ही एक घटना सामने आ गई। शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान 2 लोगों को गोली लग गई। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपियों को गिरफ्तार कर केस दर्ज कर लिया।

ग्रेटर नोएडा में शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान बड़ी घटना

विज्ञापन

2 लोगों को लगी गोली, हालत गंभीर, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बारात में खाना बना रहे हलवाईयो को लगी गोली

घटना के बाद शादी समारोह में मची भगदड़, हर्ष फायरिंग करने के बाद आरोपी मौके से फरार

विज्ञापन

सूरजपुर थाना इलाके के… pic.twitter.com/WiDK9VWorb

— Now Noida (@NowNoida) February 24, 2025

विज्ञापन

एक घायल ICU में भर्ती

यह घटना सेंट्रल नोएडा के सूरजपुर थाना क्षेत्र के साकीपुर गांव की है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को पास के अस्पताल में भर्ती कराया है। घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है और उसे ICU में भर्ती किया गया है। ADCP हृदेश कठेरिया ने बताया कि रविवार को साकीपुर गांव के आशीर्वाद मैरिज होम में एक शादी थी, जिसकी बारात बिसरख गांव से आई थी। बारातियों के अनुसार, शादी के प्रीतिभोज समारोह में यह घटना हुई। सभी लोग खाना खा रहे थे, तभी कोई लगातार हर्ष फायरिंग करने लगा।

विज्ञापन

वेटर और हलवाई लगी गोली

पुलिस ने बताया कि इस हर्ष फायरिंग में शादी में काम कर रहे एक वेटर और हलवाई को गोली लगी है। गोली लगते ही दोनों लहूलुहान होकर जमीन पर गिर गए। इसके बाद पंडाल में भी अफरातफरी मच गई। घायलों की पहचान श्रीमती संतोष (35) के रूप में हुई है, जो मध्य प्रदेश के जिला मुरैना थाना दिमनी गांव की रहने वाली हैं, और ईश्वर दयाल (23) के रूप में हुई है, जो फिरोजाबाद के मानिकपुर गांव कोटरा का रहने वाला है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ