पीछे से पकड़ा, मुंह दबोचा, उठाकर जंगल में ले गए और फिर...नर्स ने सुनाई गैंगरेप की आपबीती

Uttar Pradesh Jalaun Nurse Harassment: कन्नौज में जहां नर्सिंग छात्रा की हत्या की गई, वहीं जालौन में नर्स के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने पुलिस शिकायत में अपनी आपबीती सुनाई। उसने अपनी पड़ोसन पर वारदात कराने का आरोप लगाया है।

Misdeed With Uttar Pradesh Jalaun Nurse

नर्स ने पुलिस को गैंगरेप की पूरी कहानी सुनाई।

विज्ञापन

Misdeed With Uttar Pradesh Jalaun Nurse: उत्तर प्रदेश के जालौन में नर्स के साथ सामूहिक बलात्कार हुआ है। पीड़िता ने अपने पड़ोसी पर गैंगरेप कराने का आरोप लगाया है। वारदात अवैध संबंधों के कारण अंजाम दी गई। हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रही है और गैंगरेप की संभावनाओं से इनकार कर रही है, लेकिन गैंगरेप का केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि 2 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रहे हैं। प्रारंभिक रिपोर्ट में गैंगरेप और दरिंदगी के सबूत नहीं मिले हैं, लेकिन शिकायत के आधार सामूहिक दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। उसके आधार पर ही केस में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें:कार ने 5 लोगों को कुचला, 2 की मौत और 3 घायल; साध्वी निरंजन ने अस्पताल पहुंचाकर बचाई जान

विज्ञापन

रास्ते में रोककर गाली गलौज और मारपीट की

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता जालौन के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में कार्यरत है। उसने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह स्कूटर पर ऑफिस जाने के लिए निकली थी। सुखाखर खेड़ा से सटे मुसमरिया मोड़ के पास सुनसान इलाके में उसके साथ गैंगरेप किया गया। गोविंद और राम मिलन ने उसका रास्ता रोका। उन्होंने उसका फोन और पैसे छीन लिए। उसके साथ गाली गलौज और मारपीट भी की। फिर पीछे से उसका मुंह दबोचकर जंगल में ले गए। वहां 2 लोग और मौजूद थे। चारों ने मिलकर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि उसके गुप्तांगों में डंडा और मिर्च पाउडर भी डाला गया। किसी तरह उनके चंगुल से छूटकर वह भागी और अपने घर पहुंची। पति ने पुलिस को बुलाया।

अवैध संबंधों का आरोप लगा रही थी पड़ोसन

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पीड़िता ने आरोप लगाया कि वारदात उसकी पड़ोसी जयंती देवी के कहने पर अंजाम दी गई। जयंती देवी ने पहले उसके पति के साथ अवैध संबंध होने का आरोप लगाते हुए उससे झगड़ा किया था, जिसके कारण एक दिन पहले विवाद हुआ था। इस विवाद के बाद जयंती देवी ने पहले उसे धमकी दी और फिर इस तरह गैंगरेप कराया। जालौन के पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार ने बताया कि पीड़िता ने रिपोर्ट में जिन 2 नामों का जिक्र किया, उन्हें हिरासत में लेकर पूछताछ की गई है। मामला साफ होने के बाद ही कोई एक्शन लिया जाएगा।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ