बर्दाश्त न हुई बेवफाई तो प्रेमिका को कार से कुचला; पढ़ें कन्नौज नर्सिंग छात्रा हत्याकांड की इनसाइड स्टोरी

Kannauj Nursing Student Murder Case: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में नर्सिंग छात्रा को कार से कुचलने वाले अरुण को पुलिस ने दबोच लिया है। उसने पूछताछ में पुलिस को वारदात अंजाम देने की वजह भी बताई है। आइए जानते हैं कि आखिर मामला क्या है?

Murder Case Accused Arun

पुलिस हिरासत में नर्सिंग छात्रा को कुचलने वाला युवक अरुण।

Kannauj Nursing Student Murder Case Update: उत्तर प्रदेश के कन्नौज में ANM कोर्स कर रही लड़की को कार से कुचलने वाले प्रेमी को पुलिस ने दबोच लिया है। हादसे में घायल लड़की की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। हादसे का CCTV वीडियो वायरल हुआ था। लड़की के परिजनों ने उसके प्रेमी अरुण पर आरोप लगाया था कि अरुण ने ही कार से कुचल कर हत्या की। अरुण गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदल रहा था।

विज्ञापन

उत्तर प्रदेश, बिहार और दिल्ली तक पुलिस की 3 टीमें कर उसे तलाश कर रही थीं, लेकिन मुखबिर से मिली सूचना पर छिबरामऊ क्षेत्र के कैरदा रोड से छिबरामऊ पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया। अरुण से वारदात में इस्तेमाल स्कार्पियो, तमंचा और कारतूस भी बरामद किया गया है। प्राथमिक पूछताछ में उसने बताया कि वह उसका प्यार ठुकराने से नाराज था। इसलिए गुस्से में उसने प्रेमिका को सबक सिखाया। गुस्से में आकर उसने उसे टक्कर मारी।

विज्ञापन

कॉलेज जाते समय पीछे से मारी टक्कर

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, वारदात छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के पालपुर गांव में अंजाम दी गई थी। मृतका की पहचान पालपुर गांव निवासी रामनरेश की बेटी रिंकी के रूप में हुई। उसने 8 सितंबर को छिबरामऊ कोतवाली में अरुण नामक युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट करने की शिकायत दी थी, लेकिन उस मामले में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इसके बाद 12 नवम्बर की सुबह करीब 8 बजे रिंकी कॉलेज के लिए निकली तो पीछे से तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे टक्कर मार दी।

विज्ञापन

टक्कर लगते ही रिंकी दूर जाकर गिरी। घायल रिंकी को परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे लखनऊ के SS हॉस्पिटल रेफर कर दिया गया। 15 नवंबर को उपचार के दौरान रिंकी ने दम तोड़ दिया। रिंकी की शिकायत पर कार्रवाई नहीं करने पर SP अमित कुमार आनंद ने कोतवाली प्रभारी सचिन कुमार, SI राजकुमार पटवा और हेड मोहर्रिर उपदेश को सस्पेंड किया। वहीं भाई की शिकायत पर मर्डर केस दर्ज कर लिया। टक्कर मारने का CCTV फुटेज भी पुलिस के हाथ लगा।

विज्ञापन

रिंकी के पिता ने सीधे अरुण पर लगाया आरोप

मृतका रिंकी के पिता रामनरेश ने पुलिस को बयान दर्ज कराए। रामनरेश ने ही पुलिस को अरुण के बारे में बताया। अरुण उसके पड़ोसी राम अवतार का भांजा है। वह रिंकी से अकसर बात करने की कोशिश करता था। वह उससे शादी करना चाहता था। वह रिंकी को दूसरों से बात करने से भी रोकता था। विरोध करने पर रिंकी से गाली गलौज और मारपीट करता था। रिंकी ने इसकी शिकायत ही पुलिस को दी थी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। अरुण ने इसी शिकायत की खुंदक रिंकी से निकाली और उसे कार से कुचलकर मार दिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ