पानी का जग छूने से गुस्साई महिला टीचर, छड़ी से पीट-पीटकर दलित बच्चों के शरीर कर दिए 'लाल'

UP Mainpuri Untouchability Case : उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से छुआछूत का एक बड़ा मामला सामने आया है। एक महिला टीचर ने दलित बच्चों को पीटा, जिससे उनके शरीर पर छड़ी के लाल निशान पड़ गए।

Mainpuri-News

UP Mainpuri Untouchability Case

विज्ञापन

UP Mainpuri Untouchability Case : देश में एक तरफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर पर दिए गए बयान पर सियासत तेज है तो दूसरी तरफ यूपी से एक ऐसा मामला सामने आया है, जहां छुआछूत मामले में एक महिला टीचर ने छड़ी से पीट-पीटकर दलित बच्चों के शरीर ‘लाल’ कर दिए। इसे लेकर बच्चों के परिजनों में आक्रोश व्याप्त है। उन्होंने महिला टीचर पर गंभीर आरोप लगाए। आइए जानते हैं कि क्या है पूरा मामला?

यह मामला उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले का है, जहां कुरावली थाना क्षेत्र के कंपोजिट विद्यालय रीछपुरा की महिला टीचर अनीता गुप्ता ने दलित बच्चों को जमकर पीटा। आरोप है कि दलित बच्चों द्वारा पानी के जग को छूने से महिला टीचर बौखला गई। फिर उन्होंने छड़ी उठाई और एक तरफ से सभी बच्चों को मारने लगी। बच्चों के शरीर पर छड़ी के निशान साफ दिखाई दे रहे हैं।

विज्ञापन

परिजनों ने टीचर पर लगाए गंभीर आरोप

स्कूल के मासूम बच्चों और परिजनों ने टीचर अनीता गुप्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि छुआछूत को लेकर वह काफी समय से बच्चों को परेशान करती आ रही हैं। साथ ही दलित छात्र-छात्राओं के साथ मारपीट भी करती हैं। इस घटना के बाद परिजनों ने टीचर के खिलाफ अपना गुस्सा जताया।

विज्ञापन

बच्चों के शरीर पर पड़े छड़ी के निशान

विज्ञापन

टीचर की पिटाई से किसी बच्चे की पीठ में तो किसी के हाथ और पैर में छड़ी के निशान पड़ गए। आक्रोशित परिजन मीडिया के सामने अपने बच्चों को लेकर आए और शरीर पर पड़े निशान दिखाए। हालांकि, अभी तक यह मामला पुलिस थाने तक नहीं पहुंचा है और न ही किसी शिक्षा विभाग के बड़े अधिकारी का कोई बयान सामने आया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ