sambhal news
विज्ञापन

Video: संभल में वकील की गोली मारकर हत्या, मरने से पहले का Video आया सामने

Video: उत्तर प्रदेश के संभल में एक वकील को दिनदहाड़े गोली मार दी गई। हादसे के वक्त वकील स्कूटी से दूध लेकर घर लौट रहे थे। मरने से पहले वकील का आखिरी वीडियो सामने आया है।

Video: उत्तर प्रदेश का संभल पिछले कुछ दिनों से हिंसा को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में संभल से एक और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। जहां पर बुधवार की सुबह करीब 9 बजे एक वकील को कलेक्ट्रेट के सामने गोली मार दी गई। जिसके बाद वकील की मौत हो गई। हाल ही में वकील की मौत के ठीक पहले का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह घायल अवस्था में नजर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश में एक तरफ राज्य सरकार कानून व्यवस्था का दावा कर रही है तो दूसरी तरफ इस तरह के मामलों से कानून की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। जो वीडियो सामने आया है, उसमें देखा जा सकता है कि वकील घायल अवस्था में है जो कुछ कहने की कोशिश कर रहा है। वकील की हत्या से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। देखिए वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ