इंडियन आइडल विजेता पवनदीप राजन की हालत गंभीर, अब नोएडा के अस्पताल में होगी सर्जरी

Noida News: अमरोहा में सड़क हादसे में घायल टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की हालत गंभीर बनी हुई है। सोमवार देर शाम नोएडा स्थित फोर्टिस अस्पताल ने उनकी हेल्थ अपडेट के बारे में बताया है। अस्पताल ने बताया कि सिंगर का आईसीयू में इलाज चल रहा है।

indian idol winner pawandeep rajan

indian idol winner pawandeep rajan

विज्ञापन

Noida News: इंडियन आइडल विजेता उत्तराखंड निवासी पवनदीप का अमरोहा में एक्सीडेंट हो गया था। यह घटना में रविवार देर रात की बताई जा रही है। सोमवार को पवनदीप को गंभीर हालत में सेक्टर-62 स्थित नोएडा के फोर्टिस अस्पताल भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनके शरीर के कई हिस्सों में फ्रैक्चर है। अस्पताल की ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में पवनदीप का इलाज किया जा रहा है।

शरीर में कई फ्रैक्चर

विज्ञापन

अमरोहा में सड़क हादसे में घायल टीवी शो इंडियन आइडल 12 के विजेता सिंगर पवनदीप राजन की पहली हेल्थ अपडेट सामने आ गई है। उनका इलाज नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में चल रहा है। सोमवार को अस्पताल ने हेल्थ अपडेट में बताया कि पवनदीप राजन का इलाज ऑर्थोपेडिक टीम की देखरेख में किया जा रहा है। उनके कई फ्रैक्चर हैं। फिलहाल वे होश में हैं और उनकी हालत स्थिर है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत खतरे से बाहर है। उन्होंने अपने परिजनों से भी बात की है।

पवनदीप को क्रमिक सर्जरी से गुजरना पड़ेगा

अस्पताल ने हेल्थ अपडेट में बताया कि पवनदीप राजन को क्रमिक सर्जरी से गुजरना पड़ेगा। हमारी क्लिनिकल टीम उनकी स्थिति पर लगातार नजर रखे हुए है और उन्हें सभी आवश्यक चिकित्सकीय देखभाल प्रदान की जा रही है। बताया जा रहा है कि एक्सीडेंट के बाद पनवदीप काफी देर तक बेहोश रहे थे। उन्हें अमरोहा के ही एक अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद उन्हें नोएडा के फोर्टिस अस्पताल में रैफर कर दिया गया है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ