यूपी: बंद हुए सरकारी स्कूल से नए स्कूल तक 2.5 KM पैदल चले आप सांसद संजय सिंह

AAP In UP: यूपी में बंद सरकारी स्कूल के खिलाफ आवाज उठाने को आदमी पार्टी के सांसद संजय सिंह इन दिनों बिहार में हैं। गुरुवार को वह लखनऊ के सहपुरवा के प्राथमिक विद्यालय पहुंचे।

BeFunky-collage (65)
विज्ञापन

AAP In UP: आम आदमी पार्टी उत्तर प्रदेश में 27000 प्राथमिक विद्यालयों को बंद किए जाने के खिलाफ “स्कूल बचाओ अभियान” चला रही है। अभियान के दूसरे दिन गुरुवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने लखनऊ स्थित प्राथमिक विद्यालय सहपुरवा, बीकेटी का दौरा किया। सांसद ने बच्चों और अविभावकों के साथ 2.5 किमी दूर विलय किए गए नए स्कूल तक पदयात्रा की। यहां उन्होंने स्कूल के बच्चों और अभिभावकों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को सुना। इस दौरान वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह, अयोध्या प्रांत अध्यक्ष विनय पटेल, प्रिंस सोनी, नीलम यादव, महेंद्र सिंह, प्रखर श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।

बिना चप्पल कैसे जाएंगे 2.5 किमी

स्थानीय अभिभावकों ने उन्हें बताया कि अब स्कूल 2.5 किलोमीटर दूर हो गया है। रास्ते में व्यस्त सड़क, जंगल, जानवर मिलते हैं। सांसद से कहा कि भारी वाहनों से सड़क पार करना बच्चों के जीवन से खिलवाड़ है, आख़िर क्या गुनाह है इन मासूमों का? संजय सिंह ने कहा कि जिन मासूम बच्चों के पैरों में चप्पल तक नहीं है, वह ढाई किलोमीटर पैदल कैसे चल कर जाएंगे। जबकि RTE का एक्ट कहता है कि 1 किमी के दायरे में ही सरकारी स्कूल होना चाहिए।

विज्ञापन

एडमिशन के तैयार बच्चे लेकिन नहीं हुआ..

दौरे के दौरान एक महिला ने सांसद से दावा कि स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ाने के लिए बच्चे एडमिशन कराने के लिए तैयार थे, लेकिन बच्चों को एडमिशन देने से मना कर दिया गया। इस पर सांसद ने कहा कि दलित, शोषित और पिछड़ी जाति के लोगों के साथ ऐसा भेदभाव किया जा रहा है। सिंह ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 27000 प्राथमिक स्कूलों को बंद करना बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ है। यह फैसला गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के बच्चों को शिक्षा से वंचित करने वाला है।

जनविरोधी नीतियों को करेंगे उजागर-सांसद

गुरुवार को सांसद संजय सिंह ने कहा कि “स्कूल बचाओ अभियान” के माध्यम से पार्टी पूरे प्रदेश में सरकार की जनविरोधी नीतियों को उजागर करेगी। हर बंद स्कूल को दोबारा खुलवाने के लिए जन आंदोलन तेज किया जाएगा। पार्टी की मांग है कि यूपी में बंद किए गए सभी प्राथमिक विद्यालयों को तुरंत चालू किया जाए। स्थानीय स्तर पर ही बच्चों को शिक्षा प्राप्त करने की सुविधा दी जाए और शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए नए स्कूल और शिक्षकों की भर्ती की जाए।

विज्ञापन
Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ