रात में मिलने आए प्रेमी से संबंध बना रही थी बेटी तो पिता ने देख लिया, दोनों को दी ऐसी सजा, कांप जाएगा कलेजा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Honour Killing in Uttar Pradesh: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने एक प्रेमी जोड़े की निर्मम हत्या का खुलासा किया है। सामने आया है कि प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए पहुंचा था। जहां युवती के पिता और भाई ने दोनों को संबंध बनाते हुए पकड़ लिया। इस पर पिता और भाई ने दोनों की हत्या कर दी। लड़के का शव गन्ने के खेत में तो युवती की लाश सरयू नदी के किनारे रेत में गाढ़ दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक मामला गोंडा के धानेपुर इलाके का है। बताया गया है कि यहां के एक गांव का रहने वाला सतीश कुमार चौरसिया (20) अपने ही गांव की आरती चौरसिया (19) से रात में चोरी छिपे मिलने के लिए गया था। आवाज होने पर आरती के पिता कृपाराम और भाई राघवराम ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों की जमकर पिटाई लगाई।
पिता और भाई ने दोनों की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद सतीश के शव को गांव से डेढ़ किमी दूर एक गन्ने के खेत में फेंक दिया। उधर, आरती के शव को आरोपी अयोध्या में सरयू नदी के किनारे ले गए और रेत में गाढ़ दिया। काफी समय तक लापता होने पर सतीश के परिवार वालों ने पुलिस से शिकायत की। छानबीन में पता चला कि सतीश आरती के घर गया था।
इसके बाद पुलिस ने आरती के पिता और भाई को हिरासत में लिया। कड़ाई से पूछताछ की तो दोहरे हत्याकांड का खुलासा हुआ। पूछताछ में सामने आया है कि एक साथ पकड़े जाने पर पिता और भाई ने सतीश-आरती की पीटने शुरू कर दिया। दोनों आरोपी सतीश को मारना चाहते थे। इस पर आरती ने कहा कि मारना है तो दोनों को मार दो। इसके बाद दोनों की हत्या कर दी गई।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: