भाजपा नेता की हत्या करने वाले हमलावरों का एनकाउंटर, तीन शूटरों को लगी गोली, Video
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

UP Crime News: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में 12 दिन पहले भाजपा के एक स्थानीय नेता अनुज चौधरी की हत्या करने वाले तीन हमलावरों को पुलिस ने एनकाउंटर के बाद गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने बताया कि दो अलग-अलग कार्रवाइयों में तीनों को दबोचा गया है। एनकाउंटर में तीनों को गोली लगी है। दो पुलिस कर्मी भी घायल हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी हेमराज मीणा ने बताया कि आरोपियों की पहचान सूर्यकांत शर्मा, सुशील शर्मा और आकाश के रूप में हुई है। तीनों के पैरों में गोलियां लगी हैं। एसएसपी ने बताया कि मुठभेड़ में दो पुलिस वाले गजेंद्र और संदीप नागर घायल हैं। तीनों बदमाशों और दो पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अधिकारी ने बताया कि बदमाशों के पास से हथियार भी बरामद किए गए हैं।
दि0 10-08-2023 को थाना मझोला क्षेत्रान्तर्गत हुए अनुज चौधरी हत्याकांड को अंजाम देने वाले 03 शूटर को थाना मझोला व थाना सिविल लाइन्स द्वारा पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार किया । मुठभेड़ के दौरान 02 पुलिसकर्मी भी घायल हुए है, उक्त संबंध #SSP @moradabadpolice की बाइट।#UPPolice pic.twitter.com/jGYafaknJp
— MORADABAD POLICE (@moradabadpolice) August 22, 2023
जानकारी के मुताबिक घटना 10 अगस्त की थी। मुरादाबाद के मझोला थाना की पार्श्वनाथ हाउसिंग सोसायटी के बाहर भाजपा नेता अनुज चौधरी अपने एक साथी के साथ टहल रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार हमलावरों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। हमले के बाद गंभीर रूप से घायल अनुज की मौत हो गई थी। घटना के बाद पुलिस ने बदमाशों की तलाश शुरू की थी।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: