हाथरस में फिर गैंगरेप, 4 लड़के मुंह दबोच लड़की को उठा ले गए खेत में, बारी-बारी बुझाई हवस

UP Hathras Gangrape: उत्तर प्रदेश के हाथरस में एक बार फिर गैंगरेप हुआ है। 4 लड़कों ने युवती को किडनैप करके उससे बारी-बारी हवस बुझाई। पीड़िता से बहलाकर पूछताछ करने पर मामला उजागर हुआ और आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया गया।

Delhi Gangrape Case

युवती की हालत का फायदा उठाकर बनाया गया हवस का शिकार।

विज्ञापन

Gangrape With Hathras Girl: उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में रहने वाली लड़की को किडनैप करके गैंगरेप किए जाने की खबर है। उसको लड़के मुंह दबोचकर उठा ले गए और खेत में ले जाकर बारी-बारी उससे हवस बुझाई। पुलिस ने पीड़िता के परिजनों के बयान पर मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को पकड़ लिया है। युवती का मेडिकल भी कराया गया है।

लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत में लिखा है कि उसकी बेटी करीब 23 साल की है। 2 अगस्त को वह किसी काम से हाथरस शहर गया हुआ था। उसकी बेटी सुबह 4:30 बजे टहलने के लिए जाती है। हर रोज की तरह वह उस दिन भी टहलने के लिए हाथरस जंक्शन गई थी, लेकिन उसे एक जानने वाला युवक बहलाकर खेतों में ले गया, जहां उसके 3 अन्य दोस्त भी आ गए। फिर सभी ने उसकी बेटी के साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।

विज्ञापन

सिर में कोई जहरीला पदार्थ डाल दिया

पीड़िता के पिता ने बताया कि उन्होंने बेटी के सिर में एक ऐसा पदार्थ डाल दिया, जिससे उसकी बेटी के आधे सिर के बाल गिर गए। वह किसी तरह आरोपियों के चंगुल से छूटकर पड़ोसी गांव पहुंची। वहां उसे किसी ने संभाला और पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस उसे अपना घर आश्रम ले गई। रिपोर्ट में पीड़िता ने बताया कि उसकी बेटी डर के मारे अपना पता तक नहीं बता सकी।

3 अगस्त को पुलिस का फोन आने पर वह अपनी बेटी को अपना आश्रम से घर ले आए, लेकिन लोक लाज की वजह से बेटी चुप रही। उसकी हालत देखकर बहला फुसलाकर बातचीत की तो उसने सारी घटना बताई। इसके बाद पुलिस को शिकायत दी गई। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी और बेटी की शिनाख्त पर पहले जानकार युवक को पकड़ा और फिर अन्य आरोपियों को दबोचा।

विज्ञापन

दुष्कर्म के चारों आरोपी नाबालिग

हाथरस अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने घटना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 7-8 अगस्त की रात को पीड़ित की शिकायत पर सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया गया है। 2 अगस्त की सुबह की घटना है और 4 युवकों पर दुष्कर्म के आरोप लगे हैं। पीड़िता के बयान महिला पुलिस अधिकारी द्वारा दर्ज कर लिए गए हैं। वारदात अंजाम देने वाले सभी आरोपी नाबालिग हैं। आरोपियों को पुलिस सुरक्षा में जोनल कोर्ट में न्यायालय में पेश करके आगामी कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ