---विज्ञापन---

देश angle-right

3 लाख का इनामी, NIA का मोस्ट वांटेड; जानें कितना खतरनाक है दिल्ली में गिरफ्तार ISIS आतंकी रिजवान?

ISIS Terrorist Rizwan: दिल्ली पुलिस ने 15 अगस्त से ठीक पहले ISIS के आतंकी रिजवान को गिरफ्तार किया है, उसके बारे में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। वह काफी खतरनाक आतंकी बताया जा रहा है, जिसकी काफी समय से पुलिस को तलाश थी।

---विज्ञापन---

ISIS Terrorist Rizwan Inside Story: 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस का जश्न मनाने की तैयारियां चल रही हैं। राजधानी दिल्ली में नेशनल लेवल के प्रोग्राम के लिए पुलिस हाई अलर्ट पर है। दिल्ली में सड़कों से लेकर एयरपोर्ट तक चप्पे-चप्पे पर सेना और पैरामिलिट्री फोर्स तैनात है। हर आने जाने वाले की चेकिंग चल रही है। इस बीच दिल्ली पुलिस ने एक आंतकी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

दिल्ली पुलिस के स्पेशल सेल ने दरियागंज इलाके से ISIS के आतंकी रिजवान को दबोचा है। मुखबिर की सूचना पर रिजवान को दबोचा गया। उससे .30 बोर की पिस्टल, 3 कारतूस, 2 मोबाइल फोन बरामद हुए हैं। दिल्ली पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। इस बीच उसके बारे में कुछ खुलासे भी हुए हैं। वह ISIS मॉड्यूल का खतरनाक आतंकी बताया जा रहा है।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें:68 की उम्र में तीसरी शादी और 2 बेटियां; अंबानी से लेकर रतन टाटा तक क्लाइंट; 5 पॉइंट में जानें कौन हैं हरीश साल्वे?

NIA काफी समय से तलाश रही थी रिजवान को

बता दें कि नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी (NIA) को काफी समय से आतंकी रिजवान की तलाश थी। उसे साल 2018 में पकड़ा गया था, लेकिन पूछताछ करने के बाद छोड़ दिया गया था। इसके बाद से वह लगातार NIA और पुलिस को चकमा देता आ रहा था। उसे NIA ने अपनी मोस्ट वांटेड लिस्ट में शामिल किया था ओर उसका सुराग देने वाले को 3 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा भी की थी।

---विज्ञापन---

रिजवान के खिलाफ NIA ने UAPA और एक्सप्लोसिव एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज किया हुआ है। वह IED एक्सपर्ट माना जाता है। उसके बनाए IED से कई जगहों पर आतंकियों ने धमाके किए हैं। दिल्ली में IED बनाने के कई ठिकानों का भी पर्दाफाश हो चुका है। रिजवान अपनी टीम के साथ मिलकर दिल्ली के यमुना बैंक में IED ब्लास्ट की टेस्टिंग कर चुका है। ओखला इलाके में और उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी उसने IED ब्लास्ट किया था।

यह भी पढ़ें:कैसे बताऊं बेटी को उसकी मां मर गई? कानपुर हादसे में पत्नी को खोने वाले शख्स की दर्दनाक आपबीती

---विज्ञापन---

राजधानी में सुरक्षा के इंतजाम चाक चौबंद

बता दें कि देश इस साल 77वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियां चल रही हैं। लाल किले पर तिरंगा फहराया जाएगा। इसके लिए भव्य आयोजन होगा, लेकिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में किसी तरह विघ्न न पड़े, इसलिए दिल्ली पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। दिल्ली पुलिस के जवान, पैरामिलिट्री फोर्स और सेना के जवान पूरी दिल्ली में तैनात हो चुके हैं। लाल किले की सुरक्षा चाक चौंबंद है। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

यह भी पढ़ें:Wayanad Landslide: 6 दिन बाद जिंदा लौटा करीबी, मिलन का वीडियो देख छलक जाएंगे आंसू

---विज्ञापन---
First published on: Aug 09, 2024 02:17 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola