---विज्ञापन---

देश

सावधान! बाढ़-लैंडस्लाइड की चेतावनी…दिल्ली-हिमाचल समेत 15 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, पढ़ें IMD का अपडेट

IMD Latest Weather Update: आज और कल देश के कई राज्यों में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की गई है। हिमाचल और उत्तराखंड में फ्लैश फ्लड के साथ लैंडस्लाइड होने का खतरा मंडरा रहा है। मौसम विभाग का ताजा अपडेट डराने वाला है।

5 August Today Weather Forecast: दिल्ली में आज मूसलाधार बारिश हुई, वहीं राजधानी सटे शहरों में घने काले बादल छाए रहे। देश के कई राज्या में मानसून के बादल झमाझम बरस रहे हैं। मौसम विभाग ने आज भी दिल्ली-NCR समेत करीब 15 राज्यों में भारी बारिश होने का अलर्ट जारी किया हुआ है। उत्तर प्रदेश में गंगा, गंडक, कोसी नदी खतरे के निशाने से ऊपर बह रही हैं। इसके चलते उत्तर प्रदेश और बिहार कुछ राज्यों में बाढ़ आने का खतरा है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पहाड़ों पर भारी बारिश होने से लैंडस्लाइड होने का संकट मंडरा रहा है। राजस्थान में मानसून के बादल इस साल ऐसे बरसे कि रेगिस्तान में नदी बहने लगी। आइए जानते हैं कि आज और कल देश का मौसम कैसा रहेगा?

 

---विज्ञापन---

दिल्ली में 3 दिन ऐसा रहेगा मौसम

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली का मौसम अगले 3 दिन खराब रहने की संभावना जताई है। दिल्ली में आज बादल जमकर बरसे। कल और परसो भी भारी बारिश होने का यलो अलर्ट मौसम विभाग ने दिया है। ताजा अपडेट के अनुसार, 3 दिन राजधानी समेत आस-पास के इलाकों में बादल छाए रहेंगे। ठंडी हवाओं के साथ मौसम सुहाना रहेगा। भारी बारिश हो सकती है।

---विज्ञापन---

कल इन राज्यों में बरस सकते हैं बादल

मौसम विभाग के अनुसार, आज जहां राजधानी समेत देशभर के करीब 15 राज्यों में अच्छी बारिश हो सकती है। वहीं कल शनिवार को भी कई राज्यों में मानसून के बादल जमकर बरस सकते हैं। कल हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, बिहार, जम्मू-कश्मीर, पंजाब, उत्तर प्रदेश, राजस्थान, पूर्वी मध्य प्रदेश, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, महाराष्ट्र, केरल में भारी बारिश होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है।

 

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2024 09:18 AM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी के IMC&MT इंस्टीट्यूट से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। पिछले 12 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में अपनी पहचान बना रही हैं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के News 24 Hindi डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हैं। यहां खुशबू नेशनल, इंटरनेशनल, लाइव ब्रेकिंग, पॉलिटिक्स, क्राइम, एक्सप्लेनर आदि कवर करती हैं। इससे पहले खुशबू Amar Ujala और Dainik Bhaskar मीडिया हाउस के डिजिटल विंग में काम कर चुकी हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola