---विज्ञापन---

देश angle-right

68 की उम्र में तीसरी शादी और 2 बेटियां; अंबानी से लेकर रतन टाटा तक क्लाइंट; 5 पॉइंट में जानें कौन हैं हरीश साल्वे?

Harish Salve Profile: विनेश फोगाट का केस लड़ने वाले हरीश साल्वे अपनी तीसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में रहे थे। इसके अलावा वे अपने हाई प्रोफाइल केसों के कारण भी काफी चर्चित रहे हैं। आइए उनके जीवन, प्रोफेशन और उनकी शादीशुदा जिंदगी के बारे में जानते हैं।

---विज्ञापन---

Harish Salve Personal Professional Life: पेरिस ओलंपिक 2024 में डिस्क्वालीफाई होने वाली भारतीय पहलवान विनेश फोगाट का केस हरीश साल्वे लड़ रहे हैं। हरीश आज कोर्ट ऑफ आर्ब‍िट्रेशन फॉर स्‍पोर्ट्स (CAS) में विनेश की ओर से केस लड़ेंगे। विनेश को सिल्वर मेडल दिलाने का प्रयास करेंगे। हरीश साल्वे देश के सबसे बड़े वकीलों में से एक हैं। वे देश के पूर्व सॉलिसिटर जनरल भी रह चुके हैं।

यूं तो हरीश साल्वे किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं, लेकिन वे सुर्खियों में कुलभूषण जाधव का केस लड़कर आए थे, जिसे पाकिस्तान में मौत की सजा सुना दी गई थी। उनकी तीसरी शादी भी काफी सुर्खियों में रही थी, जिसमें नीता अंबानी से लेकर ललित मोदी तक नजर आए थे। देश की कई नामचीन हस्तियां उनकी क्लाइंट हैं, जिनमें मुकेश अंबानी, सलमान खान और रतन टाटा शामिल हैं। उन्होंने अपना पहला केस दिलीप कुमार के लिए लड़ा था। आज वे देश के नामी वकीलों में शामिल हैं।

---विज्ञापन---

 

वकील रहे दादा की विरासत को आगे बढ़ाया

हरीश साल्वे महाराष्ट्र के मराठी परिवार में जन्मे। 22 जून 1955 को जन्मे हरीश के पिता केपी साल्वे चार्टर्ड अकाउंटेंट थे। उनकी मां अंब्रिति डॉक्टर थीं और दादा मशहूर क्रिमिनल लॉयर रहे थे। हरीश ने अपने दादा के नक्शेकदम पर चलते हुए नागपुर यूनिवर्सिटी से लॉ की डिग्री ली। इससे पहले उन्होंने ICAI से चार्टर्ड अकाउंटेंट का कोर्स किया। इससे पहले नागपुर के सेंट फ्रांसिस डी’ सेल्स स्कूल में पढ़े। हरीश ने नामी लीगल फर्म के साथ अपना करियर शुरू किया। वे दिल्ली हाईकोर्ट के वकील भी रहे। वे साल 1999 से 2002 तक भारत के सॉलिसिटर जनरल रहे। वेल्स और इंगलैंड की कोर्ट में भारतीयों के केस लड़ते रहे। 2013 में उन्हें इंगलिश बार में अपॉइंट किया गया।

---विज्ञापन---

 

---विज्ञापन---

हरीश साल्वे की तीसरी शादी सुर्खियों में रही

हरीश साल्वे ने साल 2023 में 68 साल की उम्र में तीसरी शादी की थी। उनकी पहली पत्नी का नाम मीनाक्षी था, जिससे उन्हें 2 बेटियां साक्षी और सोनिया हैं, लेकिन मीनाक्षी से उन्होंने साल 2020 में तलाक लिया था। उनकी पहली शादी 38 साल चली। अक्टूबर 2020 में उन्होंने गर्लफ्रेंड कैरोलिन से शादी ली, लेकिन साल 2021 में यह शादी खत्म हो गई। इसके बाद उन्होंने सितंबर 2023 में अपनी गर्लफ्रेंड ट्रिना से शादी की। यह शादी एक तो उनकी उम्र के कारण सुर्खियों में रही, दूसरा नीता अंबानी, ललित मोदी, उज्ज्वला राउत जैसी हस्तियों के मेहमान होने के कारण काफी चर्चा में रही।

हरीश साल्वे लड़ चुके यह केस

1975 में एक्टर दिलीप कुमार का केस लड़ा था और यह सबसे पहला केस था। सुप्रीम कोर्ट में पहला एंटी डंपिंग केस लड़कर सुर्खियों में रहे। साल 2017 में ICJ में पाकिस्तान जेल में बंद कुलभूषण जाधव का केस लड़ा, जिसके लिए सिर्फ एक रुपये फीस ली। 2015 में सलमान खान का साल 2002 वाला हिट एंड रन केस हाथ में लिया। वोडाफोन को केस जिताया, कंपनी पर 14200 करोड़ की टैक्स चोरी का आरोप लगा था। मुकेश अंबानी, आनंद महिंद्रा और रतन टाटा जैसी हस्तियों के केस लड़े। कृष्णा गोदावरी बेसिन गैस केस लड़ा। भोपाल गैस त्रासदी में यूनियन कार्बाइड के खिलाफ केस लड़ा। नीरा राडिया टेप केस में रतन टाटा का पक्ष रखा।

---विज्ञापन---

First published on: Aug 09, 2024 01:43 PM

End of Article

About the Author

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल ने कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन एवं Mphil कोर्स किया है। 13 साल से डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री से जुड़ी हूं। वर्तमान में BAG Convergence Limited के माल‍िकाना हक वाले News 24 हिंदी डिजिटल विंग से बतौर चीफ सब एडिटर जुड़ी हूं। चीफ सब एडिटर की भूमिका निभाते हुए यहां की कोर टीम का हिस्सा हूं। नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम, यूटिलिटी, एजुकेशन, फीचर आदि विषयों पर अच्छी पकड़ है। घूमने, खाने और शॉपिंग की शौकीन खुशबू को नए ट्रेंड, नई जगह और ऐडवेंचर की तलाश रहती है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola