Halal Product के खिलाफ कार्रवाई, UP में 38 जिलों में 97 जगहों पर छापामारी, 2300 किलो चीजें जब्त

Halal Certified Products

Halal Certified Products

विज्ञापन

UP Police Raid For Halal Certified Products: उत्तर प्रदेश में हलाल प्रोडक्ट को लेकर काफी सख्ती बरती जा रही है। योगी सरकार ने हलाल प्रोडक्ट की बिक्री पर बैन लगा दिया है। इसके बावजूद चुपके से हलाल प्रोडक्ट बेचे और खरीदे जा रहे हैं। एक्शन मोड में आते हुए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन (FSDA) की टीमों ने हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट की तलाश में गुरुवार रात को उत्तर प्रदेश के 38 जिलों में छापामारी की। करीब 97 जगहों पर 482 दुकानों, स्टोर और प्रतिष्ठानों की जांच की गई। इस दौरान FSDA की टीम ने करीब 23 किलो हलाल प्रोडक्ट जब्त किया। अपर मुख्य सचिव और आयुक्त अनीता सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि 80 से ज्यादा प्रोडक्ट मिलावटी मिले, जिन्हें टेस्टिंग के लिए लैब में भेजा गया।

 

विज्ञापन

6 जिलों में मिले सबसे ज्यादा हलाल प्रोडक्ट

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, उत्तर प्रदेश खाद्य सुरक्षा और औषधि प्रशासन आयुक्त अनीता सिंह ने बताया कि प्रदेश में अब हलाल प्रोडक्ट बैन हैं। ऐसे में स्टोर्स और दुकानदार हलाल प्रोडक्ट न बेचें और न स्टोर करें। कंपनियों को भी निर्देश दिए गए हैं कि वे हलाल प्रोडक्ट का स्टॉक मार्केट से उठा लें और नए सिरे से उनकी पैकेजिंग करके ही भेजें। गुरुवार रात को रेड के दौरान मिले प्रोडक्ट पर तेलंगाना, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र का लेबल मिला, जिन्हें जब्त कर लिया गया। इन उत्पादों में पास्ता, सेवई, पुदीना, दालें, नमक आदि चीजें शामिल थीं। खुदरा विक्रेताओं और निर्माताओं को फिर से प्रोडक्ट को लेबल करने का निर्देश दिया है। वहीं ज्यादातर हलाल प्रोडक्ट आगरा, मैनपुरी, अयोध्या, गोरखपुर, अंबेडकर नगर और मुरादाबाद जिलों से बरामद किए गए।

विज्ञापन

हलाल प्रोडक्ट की कमाई फंडिंग करने का शक

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, अनीता सिंह ने बताया कि हालांकि हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट बरामद होने पर किसी दुकानदान के खिलाफ FIR दर्ज करने का नियम नहीं है, लेकिन टेस्टिंग के बाद जिन उत्पादों में मिलावट की पुष्टि होगी, उन मामलों में FIR दर्ज करवाई जाएगी। बता दें कि उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार ने हलाल सर्टिफाइड प्रोडक्ट बैन कर दिए हैं। अब प्रदेश में इन प्रोडक्ट्स को बनाना, बेचना और स्टॉक करना बैन है। नए आदेशों के अनुसार, अब तेल, साबुन, टूथपेस्ट और शहद जैसे शाकाहारी प्रोडक्ट्स के लिए हलाल प्रमाण पत्र जरूरी नहीं है। योगी सरकार का यह भी मानना है कि हलाल सर्टिफिकेशन के नाम पर अवैध कारोबार हो रहा है। यह अवैध कमाई आतंकी संगठनों और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के लिए फंडिंग की जा रही है।

लेटेस्ट खबरों के लिए फॉलो करें News24 का WhatsApp Channel

विज्ञापन

N24 Whatsapp Group

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Khushbu Goyal

Khushbu Goyal

खुशबू गोयल News24 हिंदी डिजिटल में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वेब जर्नलिज्म में 13 साल का अनुभव रखने वाली खुशबू गोयल राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. खुशबू गोयल ने अक्टूबर 2013 में अमर उजाला डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत की थी, जहां 7 साल सेवाएं देने के बाद साल नवंबर 2020 में दैनिक भास्कर डिजिटल जॉइन किया और सितंबर 2023 से News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 13 साल के करियर में खुशबू गोयल ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. खुशबू गोयल का पत्रकारिता में अनुभव: 13 साल योग्यता: कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के IMC&MT इंस्टीट्यूट से मास्टर ऑफ कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म (MJ) के बाद जर्नलिज्म में MPhil की डिग्री ली. खुशबू गोयल ने 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव की विस्तृत रिपोर्टिंग की है, जिसमें उन्हें ग्राउंड कवरेज करने का भी अनुभव है. इसके अलावा पिछले 13 साल में विभिन्न राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव को भी उन्होंने फील्ड रिपोर्टिंग के साथ कवर किया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ