7वीं बार जेल गया 'नशेड़ी चोर', पुलिस भी रह गई हैरान, हर बार कसम खाकर फिर करता था चोरी

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में एक चोर को 7वीं बार जेल भेजा गया है। हर बार कसम खाकर सुधरने का वादा करता था, लेकिन नशे की लत उसे फिर चोरी करने के लिए मजबूर कर देती है। पढ़े ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट।

source-news 24
विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे चोर को गिरफ्तार किया है जो कि चोरी के मामले में सातवीं बार जेल जा रहा है। इस बार फिर वह पुलिस हिराससत में है। पुलिस पूछताछ में उसने बेहद चौंकाने वाला खुलासा किया है। पकड़े गए चोर की पहचान अनुज निवासी ट्रॉनिका सिटी गाजियाबाद के रूप में हुई है। उसके कब्जे से चोरी की दो बाइक बरामद की गई है।

सातवीं बार गया जेल

रबूपुरा कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि चामुंडा मंदिर के पीछे से वाहन चोरी के मामले में अनुज को गिरफ्तार किया गया है। उसके कब्जे से चोरी के दो वाहन बरामद हुए हैं। पकड़े गए बदमाश पर पूर्व से वाहन चोरी के आधा दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस ने जब उसे पकड़ा तो उसने पूछताछ में कई ऐसी बातें बताईं जिन पर विश्वास करना मुश्किल था।

विज्ञापन

6 बार जा चुका है जेल

पुलिस पूछताछ के दौरान पता चला है कि पकड़ा गया बदमाश अनुज इससे पहले चोरी के मामले में छह बार जेल जा चुका है। हर बार जब वह जेल से छूट कर आता तो पुलिस के सामने कसम खाता था कि अब चोरी की घटना को अंजाम नहीं देगा, लेकिन नशे के शौक को पूरा करने के लिए वह हर बार चोरी की घटना को अंजाम देता था। हर बार पुलिस उसे पकड़ लेती थी।

9 सालों से कर रहा चोरी

सातवीं बार जेल गया चोर वर्ष 2017 से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा है। हैरान कर देने वाली बात यह है कि हर बार उसकी जमानत हो जाती है। वह जेल से बाहर आने के बाद फिर से चोरी की घटनाओं को अंजाम देने लगता है। आधा दर्जन से अधिक बार जेल जा चुका अनुज जब सातवीं बार पकड़ा गया तब भी उसने पुलिस के सामने वही झूठी कसम खाई कि साहब आगे से चोरी नहीं करूंगा।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ