Greater Noida News: मशहूर यूनिवर्सिटी में छात्र कर रहे गांजा पार्टी, वायरल वीडियो ने खोली हॉस्टल पोल

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की एक हॉस्टल से हैरान करने वाला वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। इस वीडियो ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोलकर रख दी है। पढ़ें ग्रेटर नोएडा से प्रवीण विक्रम सिंह की रिपोर्ट…

Greater Noida News (5)

हॉस्टल में छात्रो गांजा पार्टी (News24 Repoter)

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा की गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी के हॉस्टल का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इस वीडियो ने हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था की पोल खोल दी है। हॉस्टल के कमरे के अंदर छात्र गांजा और शराब पार्टी करते हुए कैमरे में कैद हुए हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यूनिवर्सिटी में हलचल मच गई है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर ईकोटेक एक कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

आखिर हॉस्टल में कैसे पहुंचा गांजा?

इस पूरे मामले में सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिक्षा का मंदिर कहे जाने वाली यूनिवर्सिटी के हॉस्टल के अंदर गांजा कैसे पहुंचा? क्या हॉस्टल में कोई सुरक्षा जांच नहीं होती है? ऐसा कौन है जो हॉस्टल में छात्रों को गांजा पहुंचा रहा है और छात्र नशे की लत में डूब रहे हैं?

विज्ञापन

भविष्य संवारने आए छात्र नशे में डूबे

गौतमबुद्ध यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले छात्र भविष्य संवारने के मकसद से यहां पढ़ने के लिए आए हैं, लेकिन जो छात्र वायरल वीडियो में गांजा और शराब पीते दिख रहे हैं, वे नशे में डूब रहे हैं। एक तरफ अभिभावक मोटी फीस खर्च करके उन्हें घर से दूर पढ़ने के लिए भेज रहे हैं, तो दूसरी तरफ छात्र उनके सपनों को पतीला लगाकर नशे की लत की तरफ बढ़ रहे हैं।

छात्र ने ही बनाया है वीडियो

वायरल वीडियो की अब तक की जांच में पता चला है कि यह वीडियो हॉस्टल में ही मौजूद एक छात्र द्वारा बनाया गया है, जो नशेड़ी दोस्तों से परेशान हो चुका है। उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ऐसे में नशेड़ी दोस्तों से छुटकारा पाने के लिए उसने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल किया है।

विज्ञापन

क्या बोला प्रशासन

इस मामले में यूनिवर्सिटी प्रशासन का कहना है कि सोशल मीडिया के माध्यम से ही मामला संज्ञान में आया है। इसकी पुष्टि की जा रही है कि किस हॉस्टल का वीडियो है।

विज्ञापन

पुलिस ने शुरू की जांच

ईकोटेक एक कोतवाली प्रभारी अरविंद वर्मा ने बताया कि जैसे ही मामला संज्ञान में आया, जांच शुरू कर दी गई है। छात्रों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। जल्द ही मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ