Ghaziabad Weather News: गाजियाबाद में अगले 2 दिन हो सकती है बारिश, सुहाना रहेगा मौसम

Ghaziabad Weather News: उत्तर प्रदेश में कई जिलों में पिछले कुछ दिनों से बारिश हो रही है। वहीं, दिल्ली से सटे गाजियाबाद में 2 दिन पहले ही बारिश हुई है। इसी बीच मौसम विभाग ने बताया कि गाजियाबाद में आने वाले 2 दिन बारिश होने की पूरी संभावना है। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट…

Ghaziabad Weather News

गाजियाबाद में अगले 2 दिन बारिश के आसार (News24 GFX)

विज्ञापन

Ghaziabad Weather News: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में आने वाले 2 दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बारिश की बौछारों और ठंडी हवाओं के बीच आने वाले दिनों में लोगों को गर्मी से राहत मिलने का अनुमान है। गुरुवार सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और हल्की ठंडी हवा का भी एहसास लोगों को हो रहा है। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को भी गाजियाबाद के कुछ स्थानों पर हल्की और कुछ स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा दिन में लगभग 16 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है।

कैसा रहेगा जिले का तापमान

गाजियाबाद सहित एनसीआर में मंगलवार दोपहर बाद मौसम में करवट बदली और एनसीआर के कई क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण एनसीआर के लोगों को भीषण गर्मी और उमस से काफी राहत मिली। गाजियाबाद में बुधवार को भी सुबह से ही आसमान पर बादल छाए रहे थे। हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की धूप निकली, जिसके कारण लोगों को उमस का सामना करना पड़ा। बुधवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। इसके अलावा बुधवार को हवाओं की रफ्तार 12 किलोमीटर प्रति घंटा दर्ज की गई थी।

Advertisment

सुबह से ही सुहावना है मौसम

गाजियाबाद में गुरुवार सुबह से ही मौसम सुहावना बना हुआ है। सुबह से ही आसमान पर बादल छाए हुए हैं और हवाएं चल रही हैं। मौसम विभाग की मानें तो आने वाले दो दिनों तक इसी तरह का मौसम गाजियाबाद में देखा जा सकता है। आने वाले दो दिनों में गाजियाबाद के कुछ स्थानों पर हल्की, तो कुछ स्थानों पर तेज बारिश हो सकती है। इसके अलावा गुरुवार को गाजियाबाद का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस के आस-पास रहने का अनुमान है। जिससे लोगों को गर्मी और उमस से काफी हद तक राहत मिल सकती है।

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ