गाजियबाद में एक युवक की गई आंख की रोशनी, दोस्त गंभीर घायल, जानिए ऐसा क्या हुआ?

Ghaziabad News: गाजियाबाद के नीति नगर में राहुल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बीती 15 जून की रात को वह अपने पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर के साथ घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों से रास्ते में बाइक खड़ी करने को लेकर उनका विवाद हो गया। आरोप है कि बाइक हटाने की बात पर उन अज्ञात लोगों से कहासुनी हो गई।

Ghaziabad News, Ghaziabad Police, Ghaziabad crime, Ghaziabad crime news, Cyber ​​crime, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद पुलिस, गाजियाबाद क्राइम खबर, गाजियाबाद अपराध

Madhuvan Bapudham Police Station

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मामूली विवाद को लेकर कुछ अज्ञात हमलावरों ने दो दोस्तों पर जमकर लाठी-डंडो और पत्थरों से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस हमले में घायल एक युवक को एक आंख से दिखना बंद हो गया, जबकि उसका दोस्त बेहोश हो गया। मारपीट करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। इस मामले में एक पीड़ित ने गाजियाबाद के मधुवन बापूधाम थाने में शिकायत की है। पुलिस ने अज्ञात हमलावरों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

रास्ते में खड़ी बाइक हटाने को लेकर हुआ विवाद

जानकारी के अनुसार, गाजियाबाद के नीति नगर में राहुल अपने परिवार के साथ रहते हैं। बताया गया है कि बीती 15 जून की रात को वह अपने पड़ोस में रहने वाले चंद्रशेखर के साथ घूमने के लिए निकले थे। इसी दौरान कुछ लोगों ने रास्ते में बाइक खड़ी कर रखी थी जिसके कारण रास्ता बंद हो रहा था। इस पर उन्होने बाइक हटाने की बात कही, तो इसी बात को लेकर उन अज्ञात लोगों से कहासुनी हो गई। आरोप है कि कहासुनी के बाद अज्ञात लोगों ने मिलकर उन दोनों पर लाठी-डंडो और पत्थरों से हमला बोल दिया और उनके साथ जमकर मारपीट की गई। इस दौरान मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई।

विज्ञापन

अज्ञात आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

पीड़ित राहुल का आरोप है कि मारपीट के कारण उसकी एक आंख से उसे दिखना बंद हो गया है और वह घायल हो गया। इसके अलावा उसका दोस्त चन्द्रशेखर भी गंभीर रुप से घायल हो गया। चंद्रशेखर के सिर और गर्दन में गंभीर चोंट लगी हैं। मारपीट के कारण चंद्रशेखर बेहोश होकर गिर गया। मारपीट करने के बाद अज्ञात आरोपी मौके से फरार हो गए। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में मधुवन बापूधाम थाने में मामले की शिकायत की गई है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ