News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Ghaziabad News: गाजियाबाद में 2 दिन मौसम सुहाना रहने के बाद शुक्रवार सुबह को फिर से गर्मी उमस ने लोगों को परेशान किया। सुबह से ही आसमान साफ रहा और दोपहर के समय तेज धूप निकलने से तापमान में भी वृद्धि हो गई, हालांकि शुक्रवार सुबह शहर का तापमान 26 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दोपहर में निकली धूप के कारण दिन में तापमान लगभग 36 डिग्री से अधिक तक पहुंच गया। जिसके कारण दिन में उमस और गर्मी के कारण परेशानी झेलनी पड़ी। मौसम विभाग की माने तो आज रात से फिर गाजियाबाद में मौसम बदल सकता है और कहीं हल्की और कहीं तेज बारिश होने की संभावना है।
2 दिन पहले शिवरात्रि पर्व के दौरान सुबह से ही आसमान पर काले बादल छाए रहे और दिन भर कभी तेज तो कभी हल्की बारिश होती रही। जिसके कारण मंदिरों में जलाभिषेक कर रहे कावड़ियों को गर्मी और उमस से काफी राहत मिली थी। इसके बाद गुरुवार को भी दिनभर आसमान पर बादल छाए रहे और दिन में कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई थी। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली थी और दिन भर मौसम भी सुहाना रहा था। इसके बाद शुक्रवार को सुबह से ही एक बार फिर आसमान साफ हो गया और दिनभर तेज धूप के कारण गर्मी और उमस से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी।
यह भी पढ़ें- गाजियाबाद में सोमवार सुबह से छाए रहे बादल, देर शाम कुछ इलाकों में हुई बारिश से बदला मौसम, जानिए अपडेट
मौसम विभाग का अनुमान है कि शुक्रवार रात से एक बार फिर गाजियाबाद का मौसम बदल सकता है। जिसके कारण रात में शहर में कहीं तेज तो कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान जताया जा रहा है। इसके बाद आने वाले दो दिनों तक गाजियाबाद सहित एनसीआर के अन्य क्षेत्रों में भी बारिश होने की संभावना है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आस-पास के जिलों सहित पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी में बारिश होने की संभावना है।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।