गाजियाबाद में सोमवार सुबह से छाए रहे बादल, देर शाम कुछ इलाकों में हुई बारिश से बदला मौसम, जानिए अपडेट

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार सुबह से ही आसमान पर कभी हल्के तो कभी काले बादल छाए रहे। दिन भर लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। वहीं सोमवार देर शाम शहर के कुछ इलाकों में हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है।

Ghaziabad News, Ghaziabad weather, Weather Updates, Today's Weather, Kanwariyas, Kanwar Yatra 2025, Ghaziabad, Ghaziabad Latest News, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद, गाजियाबाद ताजा खबर, गाजियाबाद मौसम, मौसम अपडेट, आज का मौसम, कांवड़ियां, कांवड़ यात्रा 2025

Weather Updates

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में सोमवार सुबह से ही आसमान पर कभी हल्के तो कभी काले बादल छाए रहे, हालांकि दिनभर छाए बादलो के कारण धूप तो नहीं निकली, मगर फिर भी लोगों को भारी उमस का सामना करना पड़ा। गाजियाबाद सहित आसपास के क्षेत्र में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने के कारण तापमान में नमी बनी हुई है। जिससे लोगों को उमस के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही है। सोमवार देर शाम शहर के कुछ इलाकों में हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत जरूर मिली है। मौसम विभाग की माने तो अगले दो दिनों में गाजियाबाद और आसपास के क्षेत्र में बारिश होने का अनुमान है। जिससे लोगों को उमस और गर्मी से राहत मिल सकती है

सोमवार देर शाम कुछ इलाकों में हुई बारिश

सोमवार की सुबह गाजियाबाद का तापमान लगभग 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसके बाद दिन में तापमान लगभग 35 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि तापमान में कमी के कारण लोगों को गर्मी से तो राहत मिली, मगर उमस के कारण काफी परेशानी हुई। सोमवार को शहर में लगभग 4 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा चली। वहीं सोमवार देर शाम गाजियाबाद सहित आसपास के क्षेत्र के कुछ इलाकों में हुई बारिश से लोगों को कुछ राहत मिली है। बारिश के बाद मौसम सुहाना हो गया।

Advertisment

दो दिन ऐसा ही मौसम रहने का अनुमान

गाजियाबाद में हो रही कभी तेज तो कभी हल्की से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सोमवार को दिन भर हल्के बादल रहने के कारण लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली, मगर उमस ने परेशान किया। वहीं सोमवार देर शाम मौसम एक बार फिर बदल गया और कई स्थानों पर बारिश होने से मौसम में ठंडक आ गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि सोमवार रात से गाजियाबाद और आस-पास के क्षेत्रों में बारिश हो सकती है। इसके बाद आने वाले दो दिन गाजियाबाद में ऐसा ही मौसम रह सकता है। जिसके कारण अधिकतम तापमान में भी गिरावट हो सकती है। इसके अलावा आस-पास के जिलों में बारिश हो सकती है। संभावना जताई जा रही है कि पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, हापुड़, बुलंदशहर आदि में भी मौसम बदल सकता है।

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ