गाजियाबाद में झपकी ने ली स्कूटी सवार युवक की जान, महिला की हालत गंभीर

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ हाइवे पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गयाो हरिद्वार कलियर के रहने वाला कासिम शनिवार को स्कूटी पर सवार होकर मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ एक महिला मुस्कान भी सवार थी। पढ़ें गाजियाबाद से सचिन अहलावत की रिपोर्ट।

Nashik Accident | Road Accident | Maharashtra

प्रतीकात्मक तस्वीर

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में दिल्ली-मेरठ हाइवे पर शनिवार को एक झपकी ने स्कूटी सवार युवक की जान ले ली। स्कूटी अनियंत्रित होकर मुरादाबाद गांव के पास डिवाइडर से टकरा गई। इस हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि स्कूटी सवार महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।

दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा

जानकारी के अनुसार, मूलरूप से हरिद्वार कलियर के रहने वाला कासिम लोनी में रहता था। वह लोनी में काम करता था। बताया गया है कि शनिवार को वह स्कूटी पर सवार होकर मेरठ से दिल्ली की ओर जा रहा था। इस दौरान उसके साथ एक महिला मुस्कान भी सवार थी। बताया गया है कि जब वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेस-वे पर गाजियाबाद के मोदीनगर क्षेत्र में मुरादाबाद गांव के पास से गुजर रहा था। बताया गया है कि इसी दौरान उसे अचानक नींद की झपकी आ गई।

विज्ञापन

अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई स्कूटी

बताया गया है कि अचानक आई झपकी के कारण कासिम की स्कूटी अनियंत्रित होकर डिवाईडर से टकरा गई। इस हादसे में स्कूटी सवार युवक और महिला गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनो घायलों को मेरठ के एक अस्पताल में भर्ती कराया। जहां कासिम की उपचार के दौरान मौत हो गई। वहीं महिला की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस हादसे की जानकारी युवक के परिजनों का दी। जिसके बाद मृतक युवक के परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच करने में जुट गई है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ