---विज्ञापन---

गाजियाबाद में खूनी जंग, टॉयलेट के झगड़े में चली गोली, 1 घायल

गाजियाबाद के क्रॉसिंग रिपब्लिक इलाके में मामूली टॉयलेट विवाद खूनी झगड़े में बदल गया। दोस्त ने दोस्त को गोली मारी है, एक लड़की भी बेहोश हो गई। पुलिस ने FIR दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

शक्ति सिंह/गाजियाबाद

क्रॉसिंग रिपब्लिक थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद के बाद हिंसक झड़प हो गई और फिर गोली चल गई। इस घटना में गोली लगने से एक शख्स घायल हो गया, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

क्या है मामला?

यह घटना कमला हॉल के पास की है। बताया जा रहा है कि विवाद टॉयलेट को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन कहासुनी इतनी बढ़ गई कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। कुछ समय बाद विक्रम नामक युवक ने विकास नाम के शख्स को गोली मार दी। गोली विकास के पेट को छूती हुई निकल गई। वहीं, पास से गुजर रही एक लड़की भी भय के कारण बेहोश हो गई।

---विज्ञापन---

इलाके में हड़कंप

गोली चलने से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल विकास को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। थाना क्रॉसिंग रिपब्लिक पुलिस ने पीड़ित पक्ष से प्रार्थना पत्र प्राप्त कर लिया है और मामले में एफआईआर दर्ज कर आवश्यक कानूनी कार्यवाही कर रही है।

यह भी पढ़ें : ‘फुटेज के लिए छू रही हो पैर…’ महिला पर भड़के CO साहब, वीडियो वायरल

---विज्ञापन---

पुलिस का बयान

एसीपी वेव सिटी उपासना पांडेय ने बताया कि कमला हॉल के पास गोली चलने की सूचना मिली थी। जांच में सामने आया कि दो युवकों के बीच आपसी विवाद हुआ था, जो बाद में हिंसक हो गया। दोनों दोस्त हैं। विकास को गोली लगी है, और उसकी स्थिति स्थिर है। पीड़ित पक्ष से तहरीर लेने के बाद कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : ‘यूपी से अगले 3 साल में खत्म हो जाएगी गरीबी’, मंच से सीएम योगी ने किया बड़ा ऐलान

---विज्ञापन---

आरोपी फरार, तलाश जारी

वहीं आरोपी विक्रम घटना के बाद से फरार है। पुलिस का दावा है कि उसे जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। दोस्तों के बीच हुए इस विवाद के बाद आरोपी को हिरासत में लेने की कोशिश कर रही है।

First published on: Apr 05, 2025 09:48 PM

End of Article

About the Author

Avinash Tiwari

अविनाश तिवारी News24 डिजिटल में बतौर सब एडिटर जुड़े हैं। पिछले 4 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। अविनाश रियल टाइम न्यूज और सोशल मीडिया पर चल रहे मुद्दों पर पैनी नजर रखते हैं। इन्हें वे तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचाते हैं। News24 से पहले जनसत्ता (Indian Express Group) के साथ काम कर रहे थे। इससे पहले कंटेंट राइटर के तौर पर अन्य संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं। अविनाश मूल रूप से उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले के रहने वाले हैं। उन्हें अपने गांव में समय व्यतीत करना पसंद है। अविनाश से संपर्क करने के लिए avinash.tiwari@bagconvergence.in मेल करें।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola