गाजियाबाद में कोरोना वायरस ने डराया, 4 माह के शिशु समेत दो मिले संक्रमित

Ghaziabad News: गाजियाबाद में मंगलवार को कोरोना के 2 नए केस मिले हैं। इसमें एक 36 वर्षीय पुरुष और एक 4 माह का शिशु संक्रमित है। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जिसमें 13 मरीज होमआईसोलेशन में और एक अस्पताल में भर्ती है। पढ़ें शक्ति सिंह की पूरी रिपोर्ट।

Ghaziabad News, COVID-19 Omicron variant, गाजियाबाद न्यूज, कोविड, कोरोना वायरस

कोरोना वायरस के मामले एक बार फिर से तेजी

विज्ञापन

Ghaziabad News: गाजियाबाद में कोविड के मामले फिर बढ़ने लगे हैं। मंगलवार को कोरोना के 2 नए केस मिले हैं। इसमें एक 36 वर्षीय पुरुष और एक 4 माह का शिशु संक्रमित है। अब कुल मरीजों की संख्या बढ़कर 14 हो गई है। जिसमें 13 मरीज होमआईसोलेशन में और एक अस्पताल में भर्ती है। सभी स्वास्थ्य केंद्रों को एक्टिव किया गया है।

14 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले 

विज्ञापन

गाजियाबाद में कोरोना के दो नए केस सामने आए हैं। इनमें चार माह का एक बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह बच्चा पिछले तीन दिन से फीवर में व जुकाम में था। जब इसका टेस्ट हुआ तो कोरोना पॉजिटिव पाया गया। 1 मई 2025 से अब तक कुल 14 कोविड पॉजिटिव मरीज मिले हैं। मंगलवार को दो नए केस सामने आए हैं। 36 वर्षीय इन्द्रिरापुरम निवासी पुरुष को दिनांक 22 मई से गले में दर्द, जुकाम की शिकायत थी। निजी लैब से कोविड की जांच कराई। जोकि कोविड पॉजीटिव पायी गयी है। यह मरीज होम आइसोलेशन में है।

4 माह का शिशु भी कोरोना पॉजिटिव

4 माह का बच्चा भी कोरोना पॉजिटिव मिला है। यह बच्चा गाजियाबाद के महरौली में रह रहा है। पिछले 3 दिन से बुखार, सर्दी से ग्रसित था. परिजनों द्वारा कैलाश अस्पताल में भर्ती कराया गया, रिपोर्ट में कोविड पॉजिटिव पाया गया। बच्चे के परिवार के 6 अन्य लोगों की रिपोर्ट मैं कोरोना की पुष्टि नहीं हुई।

विज्ञापन

क्या है कोरोना का नया वेरिएंट?

मौजूदा समय में कोरोना का जो वेरिएंट चिंता का विषय बना हुआ है, उसका नाम JN.1 बताया जा रहा है। यह नया स्ट्रेन कोरोना के ओमिक्रॉन वेरिएंट का ही एक सब-वेरिएंट है। फिलहाल यह वेरिएंट अमेरिका, यूनाइटेड किंगडम, इंडिया, सिंगापुर और हांग कांग में फैल चुका है। इसे लेकर चिंता इस लिए जताई जा रही है, क्योंकि यह तेजी से फैल सकता है और बुजुर्गों या किसी गंभीर बीमारी वाले व्यक्ति को इससे ज्यादा खतरा हो सकता है।

कोरोना से बचने के लिए 3C से बचना जरूरी

विज्ञापन

WHO के मुताबिक कोरोना से बचने के लिए 3C से बचना जरूरी है। इनका मतलब (बंद), (भीड़भाड़ वाली) और close contact वाली जगहों से दूरी बनाना है। इसके अलावा इन बातों का ध्यान रखना भी जरूरी है। दूसरों से कम से कम 1 मीटर की शारीरिक दूरी बनाए रखें, भले ही वे बीमार न दिखें। वायरस को फैलने से रोकने के लिए भीड़भाड़ और नजदीकी संपर्क से बचें। अपने हाथों को लगातार साबुन और पानी से धोएं या फिर अल्कोहल-बेस्ड हैंड सैनेटाइजर का इस्तेमाल करें। खांसते या छींकते समय अपने मुंह और नाक कोकोहनी, रूमाल या टिश्यू से ढकें। बाहर जाते समय या भीड़भाड़ वाली जगहों पर मास्क जरूर पहनें। ध्यान रखें कि आपका मास्क आपकी नाक, मुंह और ठोड़ी को अच्छी तरह कवर करें। मास्क पहनने से पहले, इसे उतारने से पहले और बाद में, और किसी भी समय इसे छूने के बाद अपने हाथ साफ करें।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ