Greater Noida News: नोएडा एयरपोर्ट के पास डेवलप हो रही फिनटेक सिटी को मिलेगी वैश्विक स्तर पर पहचान, यीडा उठाएगा बड़ा कदम

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास डेवलप हो रही फिनटेक सिटी को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में यमुना प्राधिकरण (यीडा) एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है।

Noida internatioanl airport, Noida News, Noida, Jewar Airport, Yamuna International Airport Private Limited, YIAPL, Noida, नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, नोएडा समाचार, नोएडा, जेवर एयरपोर्ट, यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड, वाईआईएपीएल, नोएडा

नोएडा एयरपोर्ट को लेकर बड़ा अपडेट

विज्ञापन

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के यमुना सिटी में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास डेवलप हो रही फिनटेक सिटी को राष्ट्रीय और वैश्विक स्तर पर पहचान दिलाने की दिशा में यमुना प्राधिकरण (यीडा) एक बड़ा कदम उठाने जा रहा है। फिनटेक सिटी में वित्तीय संस्थानों को आमंत्रित करने के लिए यीडा अब देश की आर्थिक राजधानी मुंबई में रोड शो करेगा। इस रोड शो में वित्तीय क्षेत्र से जुड़ी बड़ी कंपनियों और संस्थानों के प्रतिनिधियों से फिनटेक सिटी के स्वरूप और सुविधाओं पर सुझाव लिए जाएंगे।

दिल्ली में वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक

बैठक की तारीख जल्द तय की जाएगी। बैठक में मिले सुझावों के आधार पर फिनटेक सिटी के फाइनल मास्टर प्लान और भूखंड योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। इससे पहले यीडा दिल्ली में भी वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों के साथ एक बैठक कर चुका है। इसमें बैंकों, बीमा कंपनियों, पेमेंट बैंक और अन्य वित्तीय सेवाएं प्रदान करने वाली निजी व सरकारी कंपनियों ने भाग लिया था।

विज्ञापन

750 एकड़ में बनेगी फिनटेक सिटी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास सेक्टर 11 में लगभग 750 एकड़ भूमि पर फिनटेक सिटी डेवलप की जाएगी। इस परियोजना के तहत 11 ब्लॉकों का प्रस्ताव रखा गया है, जिसमें प्रत्येक ब्लॉक को एक विशिष्ट वित्तीय गतिविधि के लिए समर्पित किया जाएगा। इसमें बैंकिंग, बीमा, डिपॉजिटरी, म्यूचुअल फंड, वाणिज्यिक लेनदेन, स्टॉक एक्सचेंज से संबंधित गतिविधियों की कंपनियां शामिल होंगी।

पहले चरण में डेवलप होंगे 6 ब्लाॅक

योजना के पहले चरण में 6 ब्लॉकों को विकसित करने की तैयारी है। इसके लिए प्राधिकरण जल्द ही भूखंड योजना लाएगा, जिसमें न्यूनतम 500 वर्गमीटर क्षेत्रफल वाले भूखंड वित्तीय संस्थानों को आवंटित किए जाएंगे।

मुंबई से मिलेंगे निर्णायक सुझाव

यीडा के ओएसडी शैलेंद्र भाटिया ने बताया कि मुंबई देश की वित्तीय गतिविधियों का केंद्र है। ऐसे में वहां के अनुभवी संस्थानों और कंपनियों के प्रतिनिधियों से मिलने वाले सुझाव फिनटेक सिटी के डिजाइन, सुविधाओं और कारोबारी आवश्यकताओं को समझने में बेहद सहायक होंगे। रोड शो के माध्यम से निवेश आकर्षित करने के साथ-साथ परियोजना को अधिक व्यवसायिक रूप देने की दिशा में ठोस पहल की जाएगी।

विज्ञापन

भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया जारी

यमुना प्राधिकरण द्वारा सेक्टर 11 में जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया पहले से ही चल रही है। यीडा का उद्देश्य है कि फिनटेक सिटी को एक ऐसे वैश्विक वित्तीय हब के रूप में विकसित किया जाए, जहां देश-विदेश की अग्रणी वित्तीय कंपनियां अपने कार्यालय और संचालन केंद्र स्थापित कर सकें।

विज्ञापन

 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ