---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड

ग्रेटर नोएडा के निम्स अस्पताल में बुजुर्ग मरीज की मौत, प्रबंधन के खिलाफ लापरवाही का मुकदमा दर्ज

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स) अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. परिजनों के आरोप पर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन समिति के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है.

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा के दनकौर स्थित नोएडा इंटरनेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (निम्स) अस्पताल में भर्ती एक बुजुर्ग मरीज की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. परिजनों के आरोप पर पुलिस ने अस्पताल प्रबंधन समिति के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है, हालांकि रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है. फिलहाल बिसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए भेजा गया है.

बेटे की शिकायत पर केस दर्ज

दनकौर कोतवाली प्रभारी मुनेंद्र कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है. पुलिस ने इस मामले में कैंपस के सीसीटीवी फुटेज की जांच शुरू कर दी है. पुलिस को जल्द ही इस मामले में अहम क्लू मिलने की उम्मीद है.

---विज्ञापन---

खिड़की से गिरने से मौत की आशंका

मृतक की पहचान जेवर कस्बे के भटपुरा मोहल्ला निवासी शहीद (85) के रूप में हुई है. उनके बेटे शकील ने बताया कि 31 अक्टूबर को एक स्वास्थ्य शिविर में जांच के बाद उन्हें दस्त की शिकायत के चलते निम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था. बुधवार सुबह शहीद अस्पताल से अचानक लापता हो गए. परिवार ने उनकी तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं मिला. इसके बाद कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई.

अस्पताल में मिला शव

बृहस्पतिवार दोपहर अस्पताल कर्मियों ने परिजनों को सूचना दी कि शहीद का शव अस्पताल परिसर में पड़ा मिला है. बताया गया कि वह अस्पताल की तीसरी मंजिल के वॉर्ड में भर्ती थे और खिड़की से गिरने के कारण उनकी मौत हो गई.

---विज्ञापन---

अस्पताल की लापरवाही पर उठे सवाल

परिजनों का कहना है कि तीसरी मंजिल से गिरने के बाद शहीद के सिर में गंभीर चोट आई थी, लेकिन अस्पताल प्रबंधन की ओर से मामले में लापरवाही बरती गई. परिजन अस्पताल की बताई गई थ्योरी से संतुष्ट नहीं हैं और उन्होंने संदिग्ध हालात में मौत की जांच की मांग की है. पुलिस जांच में सामने आया है कि वार्ड कर्मियों के ऊपर कैमरे तो लगे हैं, लेकिन मरीजों की निगरानी के लिए कैमरे नहीं हैं. खिड़की के बाहर भी कोई सुरक्षा या सीसीटीवी व्यवस्था नहीं है.

ये भी पढ़ें: Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में स्ट्रीट डाॅग के लिए बनेंगे 3 शेल्टर होम, नसबंदी केंद्रों की संख्या बढ़ेगी

---विज्ञापन---
First published on: Nov 07, 2025 07:20 PM

End of Article

About the Author

News24 हिंदी

पिछले 13 सालों से मीडिया में कार्यरत है। एक साल हिंदुस्तान हिंदी व 10 साल दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा रिर्पोटिंग में काम करने के बाद NEWS 24 (Digital) में आएं। 2015 में हुए बिसाहड़ा कांड के लिए दिल्ली-एनसीआर में बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड मिल चुका है। 2023-2024 में लगातार चार बार दैनिक जागरण में दिल्ली-एनसीआर बेस्ट रिपोर्टर चुने गए। चीन के नागरिकों द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार करने, पुलिसकर्मियों द्वारा ठगी का गैंग संचालित करने समेत कई अन्य मामलों का भंडाफोड़ कर चुकें है।

Read More

praveen vikram

पिछले 13 सालों से मीडिया में कार्यरत है। एक साल हिंदुस्तान हिंदी व 10 साल दैनिक जागरण ग्रेटर नोएडा रिर्पोटिंग में काम करने के बाद NEWS 24 (Digital) में आएं। 2015 में हुए बिसाहड़ा कांड के लिए दिल्ली-एनसीआर में बेस्ट रिपोर्टर का अवार्ड मिल चुका है। 2023-2024 में लगातार चार बार दैनिक जागरण में दिल्ली-एनसीआर बेस्ट रिपोर्टर चुने गए। चीन के नागरिकों द्वारा अवैध रूप से बार्डर पार करने, पुलिसकर्मियों द्वारा ठगी का गैंग संचालित करने समेत कई अन्य मामलों का भंडाफोड़ कर चुकें है।

Read More
संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.
Sponsored Links by Taboola