UP उपचुनाव से पहले कांग्रेस को झटका, अश्लील वीडियो वायरल होते ही जिलाध्यक्ष हटाया

Baghpat Congress President Video Viral : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव का बिगुज बज गया है। राजनीतिक दलों के बीच हलचल तेज हो गई। इस बीच कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो वायरल हो रहा है। इसे लेकर हाईकमान ने बड़ा एक्शन लिया।

yunus chaudhary

जिलाध्यक्ष के खिलाफ कांग्रेस का एक्शन।

विज्ञापन

Baghpat Congress President Video Viral : उत्तर प्रदेश में उपचुनाव की सियासी सरगर्मियां तेज हैं। राजनीतिक दलों ने चुनाव में अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच कांग्रेस को बड़ा झटका लगा। कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो वायरल हुआ, जिस पर कांग्रेस ने एक्शन लेते हुए जिलाध्यक्ष को पद से हटा दिया।

यूपी के बागपत जिले से कांग्रेस नेता का अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक युवती के साथ कांग्रेस नेता अश्लील हरकत कर रहा है। जिलाध्यक्ष का अश्लील वीडियो सामने आने के बाद हाईकमान ने इस मामले का संज्ञान लिया। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने तत्काल प्रभाव से डॉ. युनूस चौधरी को बागपत जिलाध्यक्ष पद से हटा दिया। इसे लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने लेटर भी जारी किया।

विज्ञापन

कांग्रेस ने लिया एक्शन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने डॉ. युनूस चौधरी के खिलाफ एक पत्र जारी किया, जिसमें लिखा है कि जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद पर रहते हुए आप पर जो आरोप लगे हैं, उससे पार्टी की छवि धूमिल हुई है। अत: आपको जिला कांग्रेस कमेटी बागपत के अध्यक्ष पद से तत्काल प्रभाव से पदमुक्त किया जाता है।

विज्ञापन


कांग्रेस नेता ने आरोपों को नकारा

विज्ञापन

इस मामले को लेकर कांग्रेस नेता ने कहा कि यह वीडियो उसका नहीं है। उसके खिलाफ साजिश है। उन्होंने पुलिस से मामले की शिकायत नहीं की, लेकिन जांच करने की अपील की। पुलिस ने कहा कि इस मामले को लेकर तहरीर नहीं आई है। अगर शिकायत आएगी तो जांच की जाएगी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ