गाजियाबाद में सीएम ने किया डाटा सेंटर का उद्घाटन, बोले- पिछले 8 सालों में ढाई गुना बढ़ी यूपी की अर्थव्यवस्था

Ghaziabad news: गाजियाबाद के साहिबाबाद में सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) कंपनी के स्वर्ण जयंति समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। सीएम ने सीईएल कंपनी की सराहना करते हुए कहा कि डिफेंस, रेलवे सहित अनेक क्षेत्रों में CEL काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पिछले आठ सालों में ढाई गुना की वृद्धी हुई है।

गाजियाबाद न्यूज, साहिबाबाद न्यूज, सीईएल कंपनी, डाटा सेंटर, यूपी सरकार, भाजपा सरकार, योगी आदित्यनाथ, यूपी पूर्व मुख्यमंत्री, UP Government, BJP Government, Ghaziabad News, Sahibabad News, CEL Company, Data Center Yogi Adityanath, UP Former Chief Minister

साहिबाबाद में ग्रीन डाटा सेंटर के लिए भूमि पूजन करते सीएम योगी आदित्यनाथ

विज्ञापन

Ghaziabad news: गाजियाबाद के साहिबाबाद स्थित सेंट्रल इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (CEL) कंपनी द्वारा गुरुवार को आयोजित किए अपने स्वर्ण जयंति समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुख्य अतिथि के तौर पर भाग लिया। इस दौरान उन्होने कंपनी में कंपनी में बनने वाले ग्रीन डाटा सेंटर के लिए हवन करके भूमि पूजन में हिस्सा लिया। हवन-पूजन के बाद कंपनी के अध्यक्ष चेतन प्रकाश जैन ने सीएम को डाटा सेंटर की सभी विशेषताओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी और डाटा सेंटर के मॉडल को दिखाया। इस दौरान सीएम ने वहां पौधारोपण किया और वहां लगी उपकरण प्रदर्शनी को भी देखा। सीएम ने कहा कि यह सराहनीय है कि सीईएल डिफेंस, रेलवे सहित अनेक क्षेत्रों में काम कर रहा है। उत्तर प्रदेश की अर्थव्यवस्था में पिछले आठ सालों में ढाई गुना की वृद्धी हुई है।

गाजियाबाद न्यूज, साहिबाबाद न्यूज, सीईएल कंपनी, डाटा सेंटर, यूपी सरकार, भाजपा सरकार, योगी आदित्यनाथ, यूपी पूर्व मुख्यमंत्री, UP Government, BJP Government, Ghaziabad News, Sahibabad News, CEL Company, Data Center Yogi Adityanath, UP Former Chief Minister

सीएम योगी आदित्यनाथ संबोंधित करते हुए

विज्ञापन

ग्रीन डाटा सेंटर का किया भूमिपूजन

कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमेंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी भारतीयों को 2047 का लक्ष्य दिया है, देश जब अपना शताब्दी मना रहा होगा उस समय हम किस तरह का भारत चाहते है। सभी चाहतें हैं कि उस समय का भारत आत्मनिर्भर हो, विकसित हो और अभावग्रस्त ना हो। ऐसे विकासित भारत का रास्ता ऐसे ही संस्थानों से होकर जाता है। आठ साल पहले उत्तर प्रदेश में निवेशक निवेश नहीं करते थे। आज के समय में हर कोई उत्तर प्रदेश में निवेश करना चाहता है। हाल ही में निवेशकों ने यूपी में 50 लाख करोड़ रुपये का निवेश किया है। इस दौरान सीएम ने कहा कि आठ साल पहले यूपी के लोग कहीं बाहर जाते थे तो उन्हे लोगों का बर्ताव सही नहीं मिलता था, मगर आज के समय में लोग आपसे सहीं से बाते करते हैं और खुशी से मिलते हैं।

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, सीएम के कार्यक्रम को देखते हुए शहर में पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। कार्यक्रम को लेकर सुरक्षा में 1400 जवानों को ड्यूटी पर तैनात किया गया है। इस दौरान सीएम के साथ केन्द्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिक राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह और प्रदेश सरकार के मंत्री सुनील शर्मा भी मौजूद रहे। कार्यक्रम को लेकर हिंडन एयरपोर्ट से कार्यक्रम स्थल तक कड़ी सुरक्षा रखी गई। इस दौरान स्पेशल कमांडो सहित पुलिस और पीएसी बल मौजूद रहा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ