यूपी में 12वीं तक के भी स्कूलों में अवकाश का ऐलान, बढ़ती ठंड को लेकर CM योगी ने जारी किए निर्देश

UP All Schools Close due to cold: भीषण शीतलहर को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तरप्रदेश के सभी 12वीं तक के सरकारी और निजी स्कूलों को 5 जनवरी तक बंद करने के आदेश जारी किए हैं. यह निर्देश यूपी बोर्ड के स्कूलों के साथ ICSE,CBSE बोर्ड के स्कूलों पर भी मान्य होंगे

YOGI Adityanath
विज्ञापन

UP All Schools Close due to cold: उत्तर प्रदेश में घने कोहरे और कड़ाके की ठंड को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश के सभी 12वीं तक के स्कूलों में 5 जनवरी तक अवकाश का ऐलान किया है. मुख्यमंत्री के यह आदेश यूपी बोर्ड के स्कूलों के साथ ICSE,CBSE बोर्ड के स्कूलों पर भी मान्य होंगे. सीएम योगी ने अधिकारियों को भी निर्देश दिए हैं कि शीत लहर को लेकर सभी अधिकारी क्षेत्र में भ्रमण शील रहें. सभी जनपदों में कंबल और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए. कोई भी व्यक्ति खुले में न सोए, रैन बसेरों में सभी सुविधाएं सुनिश्चित की जाए और सभी रैन बसेरों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करवाई जाएं.

यह भी पढ़ें: CM योगी आदित्यनाथ की बड़ी घोषणा, अब लोग खुद ऑनलाइन पास करा सकेंगे अपने घर का नक्शा

विज्ञापन

शीतलहर के दौरान योगी सरकार के अहम फैसले

उत्तर प्रदेश में लगातार बढ़ती ठंड और भीषण शीतलहर को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सख्ती दिखाते हुए आदेश दिया है कि प्रदेश में कक्षा 12वीं तक के सभी स्कूल 5 जनवरी तक बंद रहेंगे. यह निर्देश सभी बोर्डों पर लागू होगा, जिनमें CBSE, ICSE, यूपी बोर्ड समेत अन्य सभी सरकारी और निजी स्कूल शामिल हैं. आम जनता और बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार ने कई अहम फैसले लिए हैं. सीएम योगी ने सभी जिलाधिकारियों, पुलिस अधिकारियों और संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में भ्रमणशील रहने के निर्देश दिए हैं. शीतलहर के दौरान किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

खुद फील्ड में जाकर निगरानी करें

उन्होंने कहा कि अधिकारी खुद फील्ड में जाकर हालात की निगरानी करें और जरूरतमंद लोगों तक तुरंत राहत पहुंचाएं. सीएम योगी ने सभी जनपदों में कंबल वितरण और अलाव की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. ठंड से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों, चौराहों, बस स्टैंड और रेलवे स्टेशनों पर अलाव जलवाने को कहा गया है, ताकि खुले में रहने वाले लोगों को राहत मिल सके. उन्होंने कहा कि सरकार पूरी तरह सतर्क है और ठंड से प्रभावित लोगों की हर संभव मदद की जाएगी.
कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो. इसके लिए सभी रैन बसेरों में पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं. रैन बसेरों में गर्म बिस्तर, कंबल, साफ-सफाई, पीने का पानी और सुरक्षा की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Vijay Jain

Vijay Jain

विजय कुमार न्यूज 24 में बतौर सीनियर न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. विजय कुमार ने अपने पत्रकारिता के सफर की शुरुआत प्रिंट मीडिया के साथ की. अपने 23 साल के करियर में वह दैनिक जागरण, अमर उजाला और दैनिक भास्कर जैसे संस्थानों के साथ जुड़े रहे हैं. विजय कुमार राजनीति, चुनाव, क्राइम और करंट अफेयर्स जैसे विषयों पर तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. विजय कुमार ने दैनिक भास्कर में रिपोर्टिंग के दौरान स्टिंग ऑपरेशन भी किए. 23 साल के अनुभव के दौरान विजय कुमार ने करियर के शुरुआती दौर में डेस्क जर्नलिस्ट रहते हुए की. विजय कुमार को 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के अलावा बिहार, यूपी, बंगाल, राजस्थान और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों के विधानसभा चुनाव की ग्राउंड कवरेज का अनुभव है. ग्रामीण उद्योगीकरण में स्नातक की डिग्री होने के कारण विजय कुमार को ग्रामीण इलाकों की समस्याओं और उनसे जुड़ी कवरेज का खासा अनुभव है. अपने लेख के माध्यम से उन्होंने ग्रामीण इलाकों की समस्याओं को प्रमुखता से उठाया है. पत्रकारिता में अनुभव: 23 साल योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से ग्रामीण उद्योगीकरण विषय में बीए की डिग्री प्राप्त की है. विजय कुमार को पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2017 में 'श्रीफल जर्नलिज्म नेशनल अवॉर्ड' से सम्मानित किया गया.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ