---विज्ञापन---

UP में नक्शा पास कराने के बदले नियम, इतने वर्ग मीटर का मकान बनाने के लिए नहीं लेनी होगी परमिशन

UP में अब नक्शा पास कराने के नियमों में बदलाव हुए हैं। ग्रामीण क्षेत्रों ने 300 वर्ग मीटर तक मकान बनाने के लिए कोई नक्शा पास कराने की जरुरत नहीं है। हालांकि इसके लिए कुछ शर्ते हैं। विस्तार से पढ़िए रिपोर्ट।

---विज्ञापन---

यूपी में मकान बनाने के लिए बड़ी खबर है। अब सरकार ने नक्शा पास कराने के नियम बदल दिए हैं। अब ग्रामीण क्षेत्रों में 300 वर्ग मीटर तक के मकान बनाने के लिए नक्शा पास कराने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। बता दें कि योगी सरकार उत्तर प्रदेश भवन निर्माण एवं विकास उपविधि 2025 को अब ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू करने जा रही है। इसमें गांव के लोगों को सरल नियमों के तहत मकान बनाने की सुविधा मिलेगी। सरकार के इस फैसले से लाखों ग्रामीण परिवारों को फायदा होगा।

यूपी सरकार ने नए नियमों में ग्रामीण क्षेत्र में जमीन के मालिक अपने कच्चे मकान, आवासीय भूमि या कृषि भूमि पर 2 मंजिल तक बिना परमिशन मकान बना सकेंगे। हालांकि इसके लिए शर्त है कि निर्माण पूरी तरह आवासीय या कृषि उपयोग के लिए हो। इसका उपयोग किसी भी प्रकार के कमर्शियल के लिए न हो। बिना नक्शा पास कराने की यह योजना केवल गांवों में रहने वाले लोगों के लिए ही होगी।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: यूपी SIR में दावे और आपत्तियों की बढ़ी समय सीमा, अब 6 मार्च तक जमा होंगे फॉर्म; 10 अप्रैल को आएगी फाइनल लिस्ट

जिम्मेदारी किसकी?

नए नियमों में साफ किया गया है कि संरक्षित डिजाइन और सुरक्षित निर्माण की पूरी जिम्मेदारी जमीन के मालिक की होगी। यानी अगर भविष्य में निर्माण से संबंधित कोई तकनीकी या इंफ्रा की दिक्कत आती है, तो उसकी जिम्मेदारी सरकार या जिला पंचायत की नहीं होगी। बिना परमिशन के निर्माण कर सकते हैं लेकिन निर्माण शुरू करने से पहले जिला पंचायत को लिखित में सूचना देना जरूरी होगा। इससे प्रशासन के पास निर्माण की जानकारी रहेगी।

---विज्ञापन---

इसके अलावा शहरी प्राधिकरणों के जैसे अब जिला पंचायत के भी नक्शे ऑनलाइन पास किए जाएंगे। इस फैसले से पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार रुकेगा। बिल्डिंग बाई लॉज के अनुसार, जिला पंचायत नक्शे पास करेगा। इसके लिए पूरे प्रदेश में एक ही नियमावली लागू होगी।

यह भी पढ़ें: योगी सरकार का बड़ा फैसला, UP में अब बिना PAN कार्ड के नहीं होगी रजिस्ट्री

---विज्ञापन---
First published on: Feb 09, 2026 11:15 AM

End of Article

About the Author

Raghav Tiwari

राघव तिवारी न्यूज24 में शिफ्ट हेड की भूमिका निभा रहे हैं। यहां टीम प्रबंधन के साथ नेशनल, इंटरनेशनल, राजनीति, क्राइम आदि की खबरें भी कवर करते हैं। इससे पहले ये अमर उजाला, नईदुनिया, नवभारत टाइम्स (NBT) और हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित अखबारों में रिपोर्टिंग कर चुके हैं। देवभूमि उत्तराखंड, इंदौर, नोएडा, कानपुर समेत देश के विभिन्न हिस्सों में काम करने की वजह से राघव भिन्न-भिन्न कल्चर, खानपान, व्यवहार, जरूरत की समझ रखते हैं। राघव तिवारी ने कानपुर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता एवं जनसंचार में पोस्ट ग्रेजुएशन की शिक्षा पूरी की है। शिकायत और सुझाव के लिए स्वागत है- Mail ID: raghav.tiwari@bagconvergence.in Contact No. 8840671098

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola