हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

प्रेमिका ने प्रेमी को मिलने बाग में बुलाया, पिता-भाई ने कर दिया ये कांड

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक युवक का प्रेमिका के पिता और भाई ने मिलकर मर्डर कर दिया। उसे बाग में बुलाकर मौत के घाट उतारा गया। पढ़ें वसीम सिद्दीकी की रिपोर्ट।

विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो। Credit-Pixabay

Basti News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक प्रेमी को प्रेमिका के पिता और भाई ने पीट-पीटकर मार डाला। प्रेमिका ने अपने प्रेमी को रात में बाग में मिलने के लिए बुलाया। इसके बाद जब प्रेमी बाग में गया तो यहां पहले से ही प्रेमिका के पिता और भाई घात लगा कर बैठे थे। उन्होंने प्रेमी पर लाठी-डंडे और धारदार हथियार से हमला बोल दिया। गंभीर घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

2 साल से चल रहा था अफेयर 

जानकारी के अनुसार, 25 साल का कृष्णा राजभर अपनी ही गांव की लड़की से प्यार करता था। दोनों के बीच पिछले 2 सालों से अफेयर चल रहा था, लेकिन लड़की के पिता और भाई इससे खफा थे। जिसके बाद उसने युवक को रास्ते से हटाने का फैसला लिया।

इलाज के दौरान हुई मौत 

पिता राम सेवक और भाई आनंद ने प्रेमिका से रात में फोन करवा कर गांव के एक बाग में मिलने के लिए बुलाया। जब कृष्णा वहां गया तो पिता और भाई ने हमला बोल दिया। मारपीट और चिल्लाने को आवाज सुनकर कृष्णा का भाई बाग की तरफ दौड़ा। यहां कृष्णा मरणासन्न अवस्था में पड़ा मिला। भाई ने तुरंत 112 पर पुलिस को सूचना दी। गंभीर रूप से घायल कृष्णा को अस्पताल में इलाज के लिए भारती कराया गया। जहां पर उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: प्रयागराज में डीएलएड छात्रों ने मुर्गा बनकर निकाला जुलूस, बोले- गलती हो गई जो ये कोर्स किया

पुलिस ने क्या कहा? 

सीओ सत्येंद्र भूषण तिवारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

बस्ती में बढ़ रहे हैं अपराध 

बता दें कि बस्ती में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में नगर थाना क्षेत्र में एक ऑटो चालक की हत्या कर दी गई थी। ऑटो चालक राजकुमार की उसी के दोस्त ने महज 2 हजार रुपये के विवाद के लिए उसे मौत के घाट उतार दिया था। इससे पहले जिले में पांच साल की मासूम की हत्या का मामला सामने आया था। मासूम के साथ हैवानियत की गई थी। उसकी बॉडी गांव के बाहर कब्रिस्तान के पास मिली थी। शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे।

ये भी पढ़ें: ग्रेटर नोएडा में थाने के पीछे दरोगा की हत्या करने वाले कुख्यात आरोपी को 8 साल की सजा, 2016 में हुई थी वारदात

विज्ञापन

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola