News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Uttar Pradesh News: प्रयागराज में डीएलएड छात्र शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। बुधवार को छात्रों ने मुर्गा बनकर जुलूस निकालते हुए अपना विरोध दर्ज कराया है। इस दौरान उन्होंने कहा कि ये कोर्स करके बहुत बड़ी गलती कर दी है।
दरअसल प्राथमिक स्कूलों में शिक्षक भर्ती की मांग को लेकर डीएलएड प्रशिक्षित छात्र उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग के बाहर 28 मई से धरने पर बैठे हैं। इस आंदोलन में शिक्षक पात्रता परीक्षा टीईटी पास डीएलएड बीटीसी प्रशिक्षित छात्र शामिल हैं। डीएलएड छात्रों ने कान पड़कर मुर्गा बनकर जुलूस निकाला। छात्रों ने सीएम योगी से माफी मांगते हुए कहा कि हमसे गलती हो गई जो हमने मास्टर बनने के लिए डीएलएड कोर्स करते हुए प्रशिक्षण लिया।
अनवरत धरना के 8वें दिन शाम को आयोग पर छात्रों ने मुर्गा बनकर किया गया सांकेतिक प्रदर्शन…
नई भर्ती को लेकर आज छात्रों द्वारा मुर्गा बनकर सरकार से गुहार लगाई गई कि हमसे गलती हो गई जो हमने मास्टर बनने के लिए डीएलएड कोर्स कर लिया, शायद आज हम सब नहीं किए होते तो दर- दर कि ठोकर नहीं… pic.twitter.com/eIevTZ3rwR
— Pushpendra Saroj (@Pushpendra_MP_) June 4, 2025
---विज्ञापन---
छात्रों ने कहा कि हम सीएम योगी से कहना चाहते हैं कि आप डीएलएड बोर्ड का संचालन बंद कर दें या फिर नई प्राथमिक शिक्षा भर्ती का विज्ञापन जारी करें। छात्रों ने यूपी सरकार और आयोग का अनुपात-समानुपात का भूत उतारने के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया
आंदोलन कर रहे छात्रों ने सरकार को 6 जून तक का समय दिया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार ने हमारी मांगे नहीं मानी तो ये धरना अब महा धरने में बदल जाएग और इसकी जिम्मेदार प्रदेश सरकार होगी।
बताया जाता है कि शिक्षक भर्ती का पिछला विज्ञापन साल 2018 में जारी किया गया था। इसके बाद कोई भर्ती नहीं हुई है। इन 7 सालों में तकरीबन 16 लाख छात्रों ने डीएलएड का कोर्स पूरा कर लिया है। लेकिन इन सभी को नौकरी नहीं मिली है। आज भी ये छात्र नई प्राथमिक शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे हैं।
न्यूज 24 पर पढ़ें उत्तर प्रदेश / उत्तराखंड, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।