Who is Ladpura BJP Candidate kalpana devi : बीजेपी ने कोटा की लाडपुरा सीट पर पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के समर्थक का टिकट काटकर कोटा राज घराने की बहू कल्पना देवी को चुनावी मैदान में उतारा है। कल्पना देवी पिछली बार इसी सीट से विधायक बनी थीं। बीजेपी ने एक बार फिर इस सीट पर कल्पना देवी पर भरोसा जताया है। कल रात यानी 2 नवंबर की रात में आई लिस्ट में उनका नाम आया है। इस सीट बीजेपी ने अपनी दावेदारी जता रहे वसुंधरा राजे के करीबी नेता भवानी सिंह राजावत का टिकट काट दिया गया। राजावत कोटा की इस सीट पर खासी पकड़ रखते हैं। राजावत टिकट को लेकर इतने आश्वस्त थे कि उन्होंने एक तारीख को ही पर्चा भर दिया था। उनका कहना था कि उनका नाम ही फाइनल होना तय है, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और टिकट कट गया।
कोटा राजपरिवार की बहू हैं कल्पना देवी
कल्पना देवी कोटा राजपरिवार की बहू हैं। उनके पति इज्यराज सिंह कट्टर कांग्रेसी रहे हैं। वे कोटा और बूंदी लोकसभा क्षेत्र से साल 2009 में कांग्रेस से सांसद भी रहे। बाद में उन्होंने 2018 में विधायक का टिकट मांगा, लेकिन कांग्रेस ने उनको टिकट नहीं दिया। इसके बाद वे भाजपा में शामिल हो गए थे।
बीजेपी ने कल्पना देवी पर 2018 में भी जताया था भरोसा
बीजेपी ने साल 2018 में भवानी सिंह का टिकट काटकर कल्पना देवी को टिकट दिया था और वे जीत गई थीं। उस समय भवानी सिंह राजावत ने भी इसे पार्टी का फैसला समझ स्वागत किया और कल्पना देवी के प्रचार में लगे। लेकिन इस बार भवानी सिंह को टिकट की पूरी उम्मीद थी। उनको टिकट नहीं मिला। तो अबकी बार बगावत के मूड में दिख रहे हैं।
यह भी पढ़ें : राजस्थान में भाजपा ने एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को नहीं दिया टिकट, प्रदेशाध्यक्ष बोले- संगठन सर्वोपरि
संबंधित खबरें
गजब हो गया! नामांकन रद्द होने के बावजूद भी बना गांव का सरपंच
5 hrs ago400 साल पहले कैसे होती थी वॉटर हार्वेस्टिंग? आमेर के महल से खुला राज
23 hrs agoनशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार
1 day agoबिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे
1 day agoपाक में तिरंगा फहराने वाले बने सरपंच... राजस्थान चुनाव के 3 गजब किस्से
2 days agoआग की चपेट में अरावली की पहाड़ियां, अलवर में 3 KM दूर तक पहुंचीं लपटें
2 days agoराजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल
5 days agoखाटू श्याम के दर्शन कर लौट रहे युवकों की कार खाई में गिरी, 4 लोगों की मौत
6 days agoएक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग
8 days ago16 घंटे में 4 बार बदली कार, रास्तेभर पूछताछ... मुंबई लाए गए टाइगर के शूटर्स
8 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines