IND vs PAK Live Streaming: भारत-पाकिस्तान के बीच फिर होगा महामुकाबला, जानें कब और कहां देख पाएंगे लाइव
India vs Pakistan: हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. दोनों टीमें 30 अक्टूबर को हांगकांग के मोंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड पर एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जिसपर दुनिया भर की नजरें टिकी रहेंगी. यहां जानिए आप इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
भारत-पाकिस्तान मुकाबले के लिए हो जाइए तैयार (Image - AI)
India vs Pakistan, Hong Kong Sixes: क्रिकेट फैंस को एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच महामुकाबला देखने को मिलने वाला है. क्रिकेट के मैदान पर जब भी दोनों देशों की टीमें आमने-सामने होती हैं, तो रोमांच और जुनून अपने चरम पर पहुंच जाता है. शुक्रवार, 30 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान की टीमें हांगकांग सिक्सेस में एक-दूसरे से भिड़ने वाली हैं, जिसपर दुनिया भर की नजरें टिकी रहेंगी. दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. तो आइए जानते हैं आप भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले इस हाई-वोल्टेज मुकाबले को कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं.
विज्ञापन
हांगकांग सिक्सेस में कब और कहां होगा भारत-पाकिस्तान मुकाबला?
हांगकांग सिक्सेस 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला शुक्रवार, 30 अक्टूबर को खेला जाएगा. दोनों टीमें हांगकांग के मोंग कोक स्थित मिशन रोड ग्राउंड में आमने-सामने होंगी. बता दें कि, यह मुकाबला सामान्य क्रिकेट से काफी अलग होगा, क्योंकि हांगकांग सिक्सेस में दोनों टीमें 6-6 ओवर खेलती हैं. टीमों में खिलाड़ियों की संख्या 11 की जगह 7 होती है. इस छोटे प्रारूप में बल्लेबाज तेजी से रन बनाने की कोशिश करते हैं, जिससे फैंस को चौकों और छक्कों की भरमार देखने को मिलती है.
विज्ञापन
कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK मैच?
हांगकांग सिक्सेस में भारत-पाकिस्तान के बीच मुकाबला भारतीय समयानुसार सुबह 11:45 बजे शुरू होगा. वहीं, इसके आधे घंटे पहले यानी 11:15 बजे टॉस के लिए दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर उतरेंगे. टीम इंडिया की कप्तानी क्रुणाल पांड्या कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान की कमान मोहम्मद अब्बास अफरीदी के हाथों में है.
टीवी पर कहां देखें भारत-पाकिस्तान मैच लाइव?
हांगकांग सिक्सेस में भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबला का लाइव प्रसारण भारत में किसी भी टीवी चैनल पर नहीं किया जाएगा. हालांकि, आप मैच की लाइव स्ट्रीमिंग का मजा उठा सकते हैं.
भारतीय फैंस हांगकांग सिक्सेस में भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग फैनकोड (FanCode) ऐप और उसकी आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं. हालांकि, इसके लिए आपको सब्सक्रिप्शन लेना होगा.
विज्ञापन
The concept of dot ball simply doesn't exist in this tournament… 😮💨💥
The madness of Hong Kong Sixes returns and Team India kicks off their campaign with the ultimate blockbuster on Friday 🇮🇳⚔️🇵🇰