---विज्ञापन---

राजस्थान में भाजपा ने एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को नहीं दिया टिकट, प्रदेशाध्यक्ष बोले- संगठन सर्वोपरि

Rajasthan Assembly Election 2023 No Muslim BJP Candidate: भाजपा ने राजस्थान में विधानसभा चुनाव को लेकर 184 प्रत्याशियों का ऐलान कर दिया है। अब तक पार्टी ने एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को उम्मीदवार नहीं बनाया है। इसे लेकर दूसरी पार्टियां भाजपा की आलोचना भी कर रही है।

Rajasthan Assembly Election 2023 No Muslim BJP Candidate: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने अब तक 184 उम्मीदवारों का ऐलान कर दिया है। भाजपा ने अब तक एक भी मुस्लिम प्रत्याशी को चुनाव मैदान में नहीं उतारा है। पार्टी ने गुरुवार को 58 प्रत्याशियों की तीसरी सूची जारी की थी। वहीं आज यानी शुक्रवार सुबह भी पार्टी ने 2 प्रत्याशियों की चौथी सूची जारी की है। उधर कांग्रेस भी 156 उम्मीदवारों का ऐलान कर चुकी है।

---विज्ञापन---

भाजपा के मुस्लिम प्रत्याशी नहीं उतारने को लेकर भी राजस्थान की सियासी फिजाओं में चर्चा जोरों पर है। इस बीच भाजपा के अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष हसन खान मेवाती का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि संगठन जो भी फैसला लेता है वो सर्वोपरि हैं। हम संगठन के कर्मठ कार्यकर्ता है ऐसे में पार्टी जो भी निर्णय करती है हम उसके साथ खड़े हैं और आगे भी खड़े रहेंगे।

---विज्ञापन---

कार्यकर्ताओं में कोई नाराजगी नहीं

एक अखबार को दिए इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि हमने प्रदेश संगठन को चुनाव लड़ने के इच्छुक 8 से 10 उम्मीदवारों केे बायोडाटा फाॅरवर्ड किए थे, लेकिन इनमें से कोई नाम नहीं चुने गए। मुस्लिम कैंडिडेट नहीं उतारने पर कार्यकर्ताओं में नाराजगी के सवाल पर उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की नाराजगी कार्यकर्ताओं में नहीं है। अगर ऐसा कही होता है तो उन्हें मनाया जाएगा।

---विज्ञापन---

कई वर्षों तक मेहनत के बाद भी टिकट नहीं मिलने के सवाल पर उन्होंने कहा कि संगठन में वर्षों तक काम करने के बाद कार्यकर्ताओं की कई महत्वाकांक्षाएं होती हैं, लेकिन हर कार्यकर्ता का संगठन के प्रति निष्ठावान होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि संगठन में काम करने के इरादे कोई अगर आता है तो ठीक है लेकिन कोई चुनाव लड़ने के इरादे से संगठन में आएगा तो वो ठीक नहीं है।

First published on: Nov 03, 2023 03:15 PM

End of Article
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola