दिवाली पर जयपुर जाने का है प्लान? इन जगहों पर दिखेगी त्योहार की असली चमक!

जयपुर अपने टूरिज्म और दिवाली के जश्न के लिए दुनियाभर में मशहूर है. दिवाली के इस खास त्योहार में इस शहर के खूबसूरती देखने लायक होती है, जो ऐसा अनुभव देती है, जिसे देख दिल खुश हो जाता है. ऐसे में हम आपको बताएंगे कि आप दिवाली के वक्त जयपुर में कहां-कहां घूम सकते हैं.

Jaipur Diwali celebration places
1 / 6
दिवाली के दिन जयपुर में कहां-कहां घूम सकते हैं? (Image: AI)

क्या आप भी इस दिवाली परिवार या दोस्तों के साथ जयपुर जाने का प्लान बना रहे हैं और वहां कैसे ये त्योहार मनाया जाता है, उसकी खूबसूरती देखना चाहते हैं? आपको इस स्टोरी में हम ऐसी जगहों के बारे में बताएंगे, जहां दिवाली के वक्त जाना यादगार अनुभव देता है.  

विज्ञापन

जयपुर के नाहरगढ़ किले पर जाएं

जयपुर के नाहरगढ़ किले पर जाएं2 / 6

जयपुर में आप दिवाली के मौके पर नाहरगढ़ किला जा सकते हैं, शाम के वक्त यहां से शहर का नजारा काफी खूबसूरत दिखाई देता है. दिवाली के वक्त जब आप यहां से शहर को देखेंगे, तो आतिशबाजी और जगमगाता हुआ शहर का नजारा दिल खुश कर देगा.

विज्ञापन

हवा महल जाएं

हवा महल जाएं3 / 6

दिवाली के वक्त आप हवा महल जा सकते हैं. हवा महल के पास के बाजार दिवाली के वक्त रोशनी से झूम उठते हैं. लाइटिंग और बाजार की रौनक देख दिल खुश हो जाता है.

जोहरी बाजार

जोहरी बाजार 4 / 6

दिवाली के वक्त आप जयपुर के मशहूर बाजार जोहरी बाजार जा सकते हैं. यहां दिवाली की सजावट से पूरी मार्केट में रौनक ला देती है, जिसे देख हर किसी का दिल खुश हो जाता है. आस-पास की गुलाबी इमारतें और त्योहार की सजावट माहौल को और भी अच्छा बना देती हैं.

विज्ञापन

बापू बाजार

बापू बाजार5 / 6

बापू बाजार जयपुर में शॉपिंग के लिए मशहूर है, लेकिन दिवाली के वक्त अगर आप यहां शाम में जाएंगे, तो सजावट आपको हैरान कर देगी. यहां फोटो भी काफी अच्छी क्लिक होती है.

चौड़ा रास्ता और त्रिपोलिया बाजार

चौड़ा रास्ता और त्रिपोलिया बाजार6 / 6

पुरानी हवेलियों और बाजारों का पारंपरिक रूप और रोशनी इन दोनों जगहों को  बेहद खूबसूरत बनाती हैं. आप यहां शाम के वक्त जा सकते हैं और बहुत सारी फोटो खिंचवा सकते हैं. (Image: Pexels) यह भी पढ़ें: घर पर ऐसे बनाएं बंगाली स्पंजी रसगुल्ला, बाजार का स्वाद भूल जाएंगे आप, बार-बार खाने का करने लगेगा दिल

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन