अर्शदीप सिंह का चौथे T20I से कटेगा पत्ता? आकाश चोपड़ा ने उठाई टीम इंडिया की प्लेइंग-11 बदलने की मांग

भारत और न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी20 मैच ईडन पार्क, ऑकलैंड में खेला जाएगा. दोनों टीमें मुकाबले के लिए तैयार हैं. टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव हो सकता है. आकाश चोपड़ा ने कहा है कि अर्शदीप सिंह को बाहर बैठना चाहिए.

IND vs NZ

अर्शदीप सिंह को लेकर आया खास बयान (Photo: ANI)

IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज चल रही है. पहले तीन मुकाबले हो चुके हैं. भारत ने तीनों अपने नाम किए हैं. पहले दो मैच टीम इंडिया ने चार विकेट से जीते. वहीं तीसरा मुकाबला 6 विकेट से जीता. अब टीम इंडिया की नजरें चौथे टी20 पर हैं. इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग-11 में बदलाव देखने को मिल सकता है. ईशान किशन की वापसी होगी तो संजू सैमसन और वैभव सूर्यवंशी में से कोई एक बाहर बैठेगा. पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने प्लेइंग-11 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अर्शदीप को टीम मैनेजमेंट ने बाहर बिठाना चाहिए.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने क्या कहा?

पूर्व क्रिकेटर आकाश चोपड़ा ने अपने यूट्यूब चैनल पर चौथे टी20 की प्लेइंग-11 को लेकर चर्चा की. उन्होंने कहा कि अर्शदीप सिंह की जगह मयंक यादव को टीम में आना चाहिए. उन्होंने अर्शदीप को आराम देने की सलाह दी. अर्शदीप ने तीनों टी20 मुकाबलों में अच्छी गेंदबाजी की है. आकाश ने ये भी कहा कि टीम इंडिया को बचे हुए दोनों मुकाबलों में यंग खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए.

विज्ञापन

आकाश चोपड़ा ने कहा, “प्लेइंग-11 में एक बदलाव पक्का हो सकता है. तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को आराम करने को कहा जा सकता है. मयंक यादव और प्रिंस यादव को टीम में होना चाहिए. आखिरी दोनों मैचों में यंग खिलाड़ियों को मौका देना चाहिए. मयंका ने पहले मैच में अच्छी गेंदबाजी की थी. उन्हें मौका मिलना चाहिए. मैं बस एक ही बदलाव चाहता हूं.”

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी भी हो सकते हैं बाहर

ईशान किशन को पहले मैच में ग्रोइन इंजरी आ गई थी. इस वजह से दूसरे और तीसरे मुकाबले में वो नहीं खेल पाए. उनकी जगह वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग-11 में खेलने का मौका मिला. अब ईशान फिट हो गए हैं. वो प्रैक्टिस करते हुए नज़र आए. ऐसे में उनकी चौथा टी20 मैच खेलना तय है. वो आएंगे तो फिर एक खिलाड़ी को बाहर किया जाएगा. वैभव सूर्यवंशी प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं. संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए दिख सकते हैं. दूसरे टी20 में वैभव तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए आए थे. वो चार ही रन बना पाए. उनकी बैटिंग पोजिशन को लेकर काफी सवाल खड़े हुए थे. तीसरे टी20 में वैभव ने ओपनिंग की. उन्होंने ताबड़तोड़ 45 रन जड़ दिए. उन्होंने अभिषेक के साथ मिलकर शतकीय साझेदारी की. टीम की जीत में उनका खास योगदान रहा. देखना होगा कि अब उन्हें चौथे टी20 मैच में मौका मिलेगा या नहीं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ