जुलाई-सितंबर तिमाही में 7.35% रहेगी भारत की GDP ग्रोथ, वित्त मंत्रालय ने लगाया अनुमान

India’s GDP Growth: औद्योगिक उत्पादन, ऊर्जा खपत, बंदरगाह यातायात, जीएसटी कलेक्शन और ऑटोमोबाइल बिक्री जैसे हाई-फ्रीक्वेंसी इंडिकेटर्स ने वित्त वर्ष 2026-2027 की दूसरी तिमाही में पिछली तिमाही की तुलना में अधिक मजबूत वृद्धि दर्ज की.

ECONOMOY.jpg

इंडियन जीडीपी ग्रोथ (AI Image)

Indian Economic Review: वित्त मंत्रालय की अक्टूबर की ‘मासिक आर्थिक समीक्षा’ के मुताबक चालू वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर तिमाही में भारत की अर्थव्यवस्था में 7.35 फीसदी का इजाफा होने का अनुमान है. इस वृद्धि के पीछे मजबूत घरेलू मांग, औद्योगिक विकास और बढ़ता उपभोग बड़े कारण रहे हैं. मंत्रालय के ‘नाउकास्टिंग मॉडल’ का इस्तेमाल करके तैयार किया गया ये नया अनुमान, अप्रैल-जून तिमाही में दर्ज 7.8 फीसदी की आर्थिक वृद्धि के बाद आया है. अपनी पिछली समीक्षा में मंत्रालय ने दूसरी तिमाही में तकरीबन 7.3 फीसदी के इजाफे का अनुमान लगाया था.

विज्ञापन

GST कलेक्शन-ऑटो बिक्री से मिला सपोर्ट

रिपोर्ट में कई इकॉनमिक इंडिकेटर्स में सुधार को रेखांकित किया गया है, जिनमें औद्योगिक उत्पादन, बिजली की खपत, बंदरगाहों पर आवाजाही, जीएसटी कलेक्शन और ऑटोमोबाइल की बिक्री शामिल हैं. जुलाई-सितंबर तिमाही में सकल जीएसटी कलेक्शन में तकरीबन 15 फीसदी की वृद्धि हुई, जबकि इससे पिछले 3 महीनों में ये वृद्धि लगभग 8.4 फीसदी थी. वहीं घरेलू ऑटोमोबाइल बिक्री में सालाना आधार पर करीब 25 फीसदी की बढ़ोतरी हुई, जो ग्रामीण और शहरी दोनों तरह के उपभोक्ताओं की मांग को दिखाती है. मंत्रालय ने कहा कि ये इंडिकेटर्स बताते हैं कि दूसरी तिमाही के दौरान आर्थिक गतिविधियों में तेजी बनी रही.

विज्ञापन

मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर में सुधार

तिमाही के अंत में व्यावसायिक गतिविधियों में भी मजबूती आई जिसमें सितंबर के दौरान मैन्युफैक्चरिंग और सर्विस सेक्टर के प्रदर्शन में सुधार देखा गया. समीक्षा में बताया गया है कि ‘परचेजिंग मैनेजर्स इंडेक्स’ में सुधार और बेहतर कारोबारी धारणा आने वाले महीनों के लिए एक सकारात्मक नजरिए की तरफ इशारा करते हैं.

ग्लोबल रिस्क अभी भी चिंता का विषय

वित्त वर्ष 27 के बाकी समय के लिए मंत्रालय को उम्मीद है कि घरेलू उपभोग, निवेश और संरचनात्मक सुधार आर्थिक विस्तार को समर्थन देंगे. क्रेडिट ग्रोथ और हाल ही में हुए व्यापार समझौतों से निवेश, निर्यात और उपभोक्ता खर्च को और मजबूती मिल सकती है. हालांकि रिपोर्ट में ये भी चेतावनी दी गई है कि कच्चे तेल की ऊंची कीमतें, जियोपॉलिटिकल टेंशन, महंगाई का दबाव और गलोबल लेवल पर सख्त वित्तीय स्थितियां विकास की गति को प्रभावित कर सकती हैं.

विज्ञापन

7.1 फीसदी की वृद्धि का अनुमान

इन बाहरी चुनौतियों के बावजूद, मंत्रालय को उम्मीद है कि भारत चालू वित्त वर्ष के बाकी समय में भी अपनी विकास की गति को बनाए रखेगा. IMF ने फाइनेंशियल ईयर -2026-27 के लिए भारत की जीडीपी ग्रोथ का अनुमान 7 फीसदी लगाया है. वहीं, वर्ल्ड बैंक, आर्थिक सहयोग और विकास संगठन (OECD) और भारतीय रिजर्व बैंक ने 7.1 फीसदी की वृद्धि का अनुमान जताया है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shariqul Hoda

Shariqul Hoda

न्यूज़ 24 डिजिटल में शारिकुल होदा सीनियर सब एडिटर के तौर पर कार्यरत हैं. मुख्य तौर पर वह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरें लिखते हैं. शारिकुल ने 2008 में दूरदर्शन में बतौर इंटर्न अपनी शुरुआत की, इसके बाद वह दैनिक जागरण, टीवी टुडे नेटवर्क, जनसंदेश, श्री न्यूज़, भारत खबर, स्पोर्ट्सकीड़ा, WION और ज़ी न्यूज़ में अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उन्होंने 3 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव से लेकर देश की बड़ी घटनाओं को कवर किया है. अपने डेढ़ दशक के मीडिया करियर में शारिकुल ने देश की राजनीति, इंटरनेशनल डिप्लोमेसी, खेलकूद से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ हासिल की है. कितने साल का तजुर्बा: 16 साल शिक्षा: शारिकुल ने बैंगलोर यूनिवर्सिटी (आचार्य इंस्टीट्यूट) से बीए जर्नलिज्म और गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (एपीजे इंस्टीट्यूट) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म और मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ