जयपुर के बिजनेसमैन को 20 रुपये का कचौड़ी ब्रेक पड़ा महंगा, 20 लाख लेकर भाग गए लुटेरे, देखें वीडियो

जयपुर में एक बिजनेसमैन को 20 रुपये की कचौड़ी अब तक का सबसे महंगा नाश्ता साबित हुई. जब वो कारोबारी कचौड़ी खाने के लिए रुके तो स्कूटर पर आए दो चोर उसका बैग लेकर रफू-चक्कर हो गए, जिसमें 20 लाख रुपये कैश था.

Jaipur Businessman Robbery

जयपुर में कारोबारी कचौड़ी खाने के लिए रुके तो स्कूटर पर आए दो चोर उसका बैग लेकर रफू-चक्कर हो गए, जिसमें 20 लाख रुपये कैश था. (Photo: Screengrab)

जयपुर में एक बिजनेसमैन के साथ हुआ, वो सुनकर आप हैरान रह जाएंगे. उसे 20 रुपये की कचौड़ी अब तक का सबसे महंगा नाश्ता साबित हुई. जब वो कारोबारी कचौड़ी खाने के लिए रुके तो स्कूटर पर आए दो चोर उसका बैग लेकर रफू-चक्कर हो गए, जिसमें 20 लाख रुपये कैश था. कारोबारी को 20 रुपये की कचौड़ी के 20 लाख चुकाने पड़े.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?

ये वारदात जयपुर के नाहरगढ़ पुलिस थाना इलाके में हुई, जो CCTV में भी रिकॉर्ड हो गई. दरअसल, शाम के 4 बजे चंपालाल नाम के कारोबारी ने कचौड़ी खाने के लिए अपना स्कूटर रोका और कैश से भरा बैग स्कूटर के आगे रख दिया. तभी दो आदमी वहां आए, बैठ उठाया और फरार हो गए. चंपालाल ने उन चोरों का पीछा किया, जिसमें इलाके के कुछ और लोगों ने भी उनकी मदद की. लेकिन वो दोनों चोर किसी के हाथ नहीं आए .

CCTV वायरल

इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें चंपालाल आराम से अपने स्कूटर पर बैठकर कचौड़ी का लुत्फ उठाते नजर आ रहे हैं. तभी, एक दूसरे स्कूटर पर सवार दो आदमी उनके ठीक बगल में आकर रुके. पीछे बैठे आदमी ने बिना देरी किए कैश से भरा बैग छीना और वहां से फरार हो गए. चंपालाल हाथ में कचौड़ी लेकर पैदल ही उनके पीछे भागने लगे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Varsha Sikri

Varsha Sikri

वर्षा सिकरी News24 हिंदी डिजिटल में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. जर्नलिज्म में 9 साल का अनुभव रखने वाली वर्षा सिकरी राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय और राज्यस्तरीय न्यूज और चुनावी कवरेज करती हैं. वर्षा सिकरी ने सितंबर 2017 में इंडिया टीवी से अपने करियर की शुरुआत की थी, जिसके बाद से उन्होंने रिपब्लिक टीवी, जी न्यूज, आज तक जैसे चैनलों में काम किया. फिलहाल वो News24 के डिजिटल में सेवाएं दे रही हैं. 9 साल के करियर में वर्षा सिकरी ने नेशनल, इंटरनेशनल, पॉलिटिकल, क्राइम टॉपिक कवर करने में विशेषज्ञता हासिल की. वर्षा सिकरी का पत्रकारिता में अनुभव: 9 साल योग्यता: NRAI स्कूल ऑफ मास कम्यूनिकेशन से ग्रेजुएशन करने के बाद वर्षा सिकरी ने मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. उन्होंने बतौर एंकर और रिपोर्टर भी काम किया है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ