राजस्थान में कार-ट्रक की टक्कर, बच्चे समेत 6 लोगों की मौत, एक बच्ची घायल

राजस्थान के सादुलपुर कस्बे के पास शनिवार सुबह हुए सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई. तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. मृतकों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल है. पांच मृतक एक ही परिवार के थे.

Rajasthan Churu Accident...

ददरेवा-तारानगर सड़क पर कार और ट्रक की टक्कर के बाद क्षतिग्रस्त कार के पास खड़े लोग. (Image- X/@lionexpressnews)

राजस्थान के सादुलपुर कस्बे के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. ददरेवा-तारानगर रास्ते पर तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. इस हादसे में एक बच्चे समेत छह लोगों की मौत हो गई, जबकि एक बच्ची घायल हो गई. पुलिस के मुताबिक, मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के थे. मरने वालों में ड्राइवर भी शामिल है. कार में कुल सात लोग थे.

विज्ञापन

मृतकों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा

विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि हादसे में जान गंवाने वालों में दो पुरुष, तीन महिलाएं और एक बच्चा शामिल हैं. मृतकों में पांच लोग एक ही परिवार के थे. हादसे में घायल हुई एक बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज किया जा रहा है. जानकारी के मुताबिक, कार में सवार सभी लोग तारानगर के सोमसीसर गांव से एक मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे. इसी दौरान रास्ते में उनकी कार आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई. हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई.

सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस

विज्ञापन

सड़क हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिसकर्मियों ने कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला और उन्हें अस्पताल पहुंचाया. हालांकि, इस हादसे में छह लोगों की जान नहीं बचाई जा सकी. घायल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ