नशा तस्करों पर राजस्थान पुलिस का बड़ा प्रहार, 26 अक्टूबर तक 8,842 आरोपी गिरफ्तार

राजस्थान को नशा मुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है.

Rajasthan Police on drug traffickers

राजस्थान को नशा मुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. (Photo: AI)

राजस्थान को नशा मुक्त बनाने और मादक पदार्थों की तस्करी के नेटवर्क को ध्वस्त करने के लिए राजस्थान पुलिस द्वारा व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है. नशामुक्त भारत अभियान के तहत 26 अक्टूबर 2026 तक मादक पदार्थों से संबंधित 7,695 प्रकरण दर्ज कर 8,842 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. इस अवधि में 220 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के साथ 335 हॉटस्पॉट पर छापेमारी की गई. पुलिस ने मादक पदार्थों की बरामदगी के साथ-साथ तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है. इसी क्रम में 26 अक्टूबर को प्रदेशभर में एक दिवसीय विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान 262 प्रकरण दर्ज कर 278 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. अभियान में 8 सरगनाओं एवं तस्करों को चिह्नित किया गया तथा 6 हॉटस्पॉट पर कार्रवाई की गई. व्यापक जांच अभियान के तहत 3,496 स्थानों की जांच की गई.

विज्ञापन

एक दिवसीय अभियान

26 अक्टूबर को चलाए गए विशेष अभियान के दौरान पुलिस ने 14.68 किलोग्राम अफीम, 365.33 किलोग्राम डोडा पोस्त, 65.74 किलोग्राम गांजा, गांजे के 124 पौधे, 352.82 ग्राम स्मैक, 112.78 ग्राम हेरोइन और 177.57 ग्राम एमडी बरामद की. इसके अतिरिक्त 1,717 नशीली गोलियां भी जब्त की गईं. अभियान के दौरान 4 लाख 98 हजार 105 रुपये नकद जब्त किए गए. बरामद मादक पदार्थों का अनुमानित मूल्य 2 करोड़ 91 लाख 18 हजार 247 रुपये है. पुलिस ने कार्रवाई के दौरान 15 वाहन और 8 मोबाइल फोन भी जब्त किए. आंकड़ों के अनुसार 26 अक्टूबर 2026 तक मादक पदार्थों से संबंधित 7,695 प्रकरण दर्ज किए गए और 8,842 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया. इसके अतिरिक्त फरार, हिस्ट्रीशीटर एवं इनामी श्रेणी के 220 वांछित अपराधियों को गिरफ्तार किया गया. इस अवधि में 335 हॉटस्पॉट पर छापेमारी की गई.

विज्ञापन

कितने करोड़ रुपये के मादक पदार्थ बरामद

कुल कार्रवाई के दौरान राजस्थान पुलिस ने 1,010.55 किलोग्राम अफीम, 131.46 टन डोडा पोस्त और 274.13 किलोग्राम एमडी बरामद की. आंकड़ों के अनुसार इस अवधि में बरामद मादक पदार्थों का कुल मूल्य 1,244.20 करोड़ रुपये है. नशे के अवैध कारोबार के विरुद्ध लक्षित कार्रवाई करते हुए 35 एमडी फैक्ट्रियों का भंडाफोड़ किया गया तथा अवैध खेती के विरुद्ध 144 स्थानों पर छापेमारी की गई. इस अवधि में 2,125 वाहन जब्त किए गए.

तस्करों की अवैध संपत्तियों पर भी कार्रवाई

राजस्थान पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़ी अवैध संपत्तियों के विरुद्ध भी कार्रवाई की है. 26 अक्टूबर तक उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार संपत्ति संबंधी कार्रवाई के तहत 250 मामलों में 75 संपत्तियों पर कार्रवाई की गई. इनसे संबंधित संपत्ति का मूल्य लगभग 30.25 करोड़ रुपये है. इसके अतिरिक्त एनडीपीएस एक्ट की धारा 68-F के तहत 149 कार्रवाइयां की गईं तथा पीआईटी एनडीपीएस के तहत 101 प्रस्ताव तैयार किए गए. इन कार्रवाइयों का उद्देश्य नशा तस्करी से अर्जित अवैध संपत्तियों और इसके आर्थिक नेटवर्क पर अंकुश लगाना है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ