एक फोन कॉल बनी टाइगर श्रॉफ के शूटरों के लिए काल! सूरत में मिला था सुराग, फिर कोटा में ऐसे धरे गए थे तीनों हमलावर

फायरिंग के एक दिन बाद सोमवार सुबह कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से इन कथित हमलावरों को पकड़ा गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के ऋतिक कुमार उर्फ ​​रोशन और हरियाणा के रेहान और फूल सिंह को गिरफ्तार किया था.

Tiger Shroff, Mumbai Police, firing incident, Lawrence Bishnoi gang, Kota railway station, Surat railway station, Mumbai Crime Branch,Tiger Shroff firing cas

तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस कोटा से मुंबई ले गई है. (Image - VIDEO Screenshot)

टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में एक कैब ड्राइवर की फोन कॉल की वजह से पुलिस को तीनों आरोपी दबोचने में कामयाबी मिली. मुंबई पुलिस वारदात के बाद से तीनों आरोपियों को तलाश रही थी. तभी एक फोन कॉल की वजह से पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में कामयाब रही.

विज्ञापन

फायरिंग के एक दिन बाद सोमवार सुबह कोटा रेलवे स्टेशन पर पुणे-जयपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस से इन कथित हमलावरों को पकड़ा गया था. पुलिस ने कार्रवाई करते हुए बिहार के ऋतिक कुमार उर्फ ​​रोशन और हरियाणा के रेहान और फूल सिंह को गिरफ्तार किया था. ये तीनों नेपाल भागने की फिराक में थे, उससे पहले ही कोटा पुलिस ने इन दबोचकर मुंबई पुलिस को सौंप दिया.

विज्ञापन

न्यूज 18 ने अपनी रिपोर्ट में जांच के हवाले से लिखा है कि सूरत तक जाने के लिए तीनों संदिग्ध हमलावरों ने एक कैब बुक की थी. जिस मोबाइल नंबर से यह कैब बुक की गई थी, उस नंबर पर ड्राइवर ने संपर्क किया. बस फिर पुलिस को सुराग मिल गया, और पुलिस को तीनों की लोकेशन मिल गई. इसके बाद पुलिस तीनों के मूवमेंट को ट्रैक करने में कामयाब रही, जिसके बाद उन्हें राजस्थान के रेलवे स्टेशन से दबोच लिया गया.

विज्ञापन

मुंबई पुलिस ने पहले कैब ड्राइवर को ट्रैक किया. ड्राइवर को पकड़कर पूछा गया तो उसने पुलिस को बताया कि उसने तीनों संदिग्धों को सूरत रेलवे स्टेशन पर छोड़ा है. जिसके बाद पुलिस ने ट्रेनों के शैड्यूल, रिजर्वेशन चार्ट को खंगाला. पुलिस ने सूरत रेलवे स्टेशन पर भी जांच की, जिसके बाद यह पता चला कि तीनों पुणे-जयपुर एक्सप्रेस में सवार होकर राजस्थान की ओर जा रहे हैं.

विज्ञापन

फिर मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस संपर्क किया और तीनों को कोटा रेलवे स्टेशन से दबोच लिया. इन्हें दबोचने के लिए दो सुरक्षाबलों ने मिलकर ज्वाइंट ऑपरेशन चलाया था.

ऐसे कोटा से मुंबई ले गई पुलिस

तीनों आरोपियों को मुंबई पुलिस कोटा से मुंबई ले गई है. इन्हें सड़क जरिए तीन गाड़ियों के काफिले में ले जाया गया. रिपोर्ट के मुताबिक, 16 घंटे लंबे सफर में पुलिस ने चार बार गाड़ियां बदली. मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच के सूत्रों के मुताबिक, सफर के दौरान अधिकारी उनसे पूछताछ कर रहे थे.

विज्ञापन

बता दें, मुंबई के जुहू इलाके में श्रॉफ की कार पर रविवार शाम गोलियां चलाई थीं और वे फिर मोटरसाइकिल से फरार हो गए थे. इस हमले में अभिनेता को कोई गंभीर चोट नहीं आई लेकिन उनका वाहन चालक और घटनास्थल के पास मौजूद एक व्यक्ति घायल हो गए थे. मुंबई पुलिस के मुताबिक, कार पर पांच-छह गोलियां चलाई गईं. हमलावरों द्वारा कथित तौर पर इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल अंधेरी में लावारिस हालत में मिली थी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Arif Khan

Arif Khan

आरिफ खान मंसूरी न्यूज 24 में बतौर डिप्टी न्यूज एडिटर कार्यरत हैं. आरिफ को डिजिटल पत्रकारिता में 15 वर्ष से ज्यादा अनुभव हैं. उन्होंने 2014, 2019 और 2024 के लगातार तीन लोकसभा चुनाव के अलावा पिछले 15 सालों में देशभर में हुए विधानसभा चुनावों की भी व्यापक कवरेज की है. न्यूज 24 से पहले उन्होंने देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की थी, यहां देश, दुनिया और पॉलिटिक्स की खबरों पर काम किया. आरिफ ने इसके बाद इंडियन एक्सप्रेस ग्रुप की हिंदी वेबसाइट जनसत्ता के साथ अपनी पारी शुरू की. इसके बाद उन्होंने हिंदुस्तान टाइम्स की हिंदी न्यूज वेबसाइट लाइवहिंदुस्तान ज्वाइन कर लिया. लाइवहिंदुस्तान.कॉम के बाद वह एनडीटीवी ग्रुप के साथ जुड़ गए. एनडीटीवी में करीब छह साल तक काम करने के बाद न्यूज24 के साथ जुड़ गए. न्यूज24 में भी होमपेज की जिम्मेदारी संभालते हैं. शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय से कला संकाय में स्नातक और मास्टर ऑफ जर्नलिज्म की डिग्री हासिल की है. आरिफ देश, विदेश और राजनीति से जुड़ी खबरों के अलावा एक्सप्लेनर लिखने में भी माहिर हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ