8 एपिसोड्स की सीरीज ने नेटफ्लिक्स मचाया तहलका, रिलीज होते ही बनी नंबर 1; क्या आपने देखी?

Netflix Top Trending Series: 8 एपिसोड्स की सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही तहलका मचा दिया है. इस फिल्म में एक से बढ़कर एक कॉमेडी और ड्रामा से भरे सीन्स शामिल हैं. चलिए जानते हैं आखिर हम किस सीरीज की बात कर रहे हैं.

Netflix Top Trending Series
1 / 6
नेटफ्लिक्स पर छाई 8 एपिसोड्स की सीरीज (pic credit- imdb)

Netflix Top Trending Series: नेटफ्लिक्स पर 8 एपिसोड्स की सीरीज पहले नंबर पर ट्रेंड कर रही है. इस सीरीज में आपको एक से बढ़कर एक ट्विस्ट एंड टर्न्स देखने को मिलेंगे. वहीं ट्विस्ट के साथ-साथ इस सीरीज में कॉमेडी से भरे सीन्स भी शामिल हैं. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं. भुवन बाम स्टारर इस सीरीज को आप अपनी फैमिली के साथ बिंज वॉच कर सकते हैं. वहीं इस सीरीज को हाल ही में नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है.

विज्ञापन

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज

नेटफ्लिक्स की ट्रेंडिंग सीरीज2 / 6

नेटफ्लिक्स पर ट्रेंड कर रही इस सीरीज का नाम 'ढिंढोरा' है. इस सीरीज को हाल ही में 28 अक्टूबर को रिलीज किया गया है. वहीं रिलीज होते ही ये सीरीज नेटफ्लिक्स की टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में पहले नंबर पर छा गई है. इस 8 एपिसोड्स की सीरीज ने नेटफ्लिक्स पर रिलीज होते ही ऑडियंस का दिल जीत लिया. भुवन बाम की इस सीरीज के हर एपिसोड में ट्विस्ट एंड टर्न्स कूट-कूटकर भरे हुए हैं.

विज्ञापन

सीरीज की कहानी

सीरीज की कहानी3 / 6

सीरीज की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी एक साधारण व्यक्ति बबलू के परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. बबलू अपनी पत्नी जानकी और अपने बेटे भुवन के साथ एक साधारण जीवन जी रहा होता है. वहीं इस मीडिल क्लास फैमिली का जीवन तब बदल जाता है जब अचानक बबलू की लॉटरी लग जाती है. लॉटरी जीतने के बाद बबलू का परिवार बड़े-बड़े सपने देखना शुरू कर देता है. इस दौरान कहानी में हंसी से भरे सीन्स देखने को मिलते हैं.

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स

कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स4 / 6

वहीं जैसे-जैसे कहानी आगे बढ़ती है वैसे-वैसे कहानी में ट्विस्ट एंड टर्न्स भी देखने को मिलते हैं. कॉमेडी के साथ-साथ सीरीज में आम आदमी के जीवन की स्ट्रगल भी देखने को मिलती है. इस सीरीज की कहानी को देखते हुए कहीं ना कहीं आपको भी नॉर्मल लाइफ की प्रॉब्लम देखने को मिलती है. इस सीरीज का क्लाइमैक्स जानने के लिए आपको ये सीरीज नेटफ्लिक्स पर देखनी होगी.

विज्ञापन

पहले यूट्यूब पर रिलीज हुई थी सीरीज

पहले यूट्यूब पर रिलीज हुई थी सीरीज5 / 6

सीरीज में यूट्यूबर भुवन बाम ने लीड रोल निभाया है. 8 एपिसोड्स की इस सीरीज में भुवन बाम ऑडियंस को अपनी कॉमेडी से खूब हंसाते नजर आते हैं. बता दें इस सीरीज को पहले यूट्यूब पर 14 अक्टूबर 2021 में रिलीज किया गया था. वहीं अब इस सीरीज को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है. नेटफ्लिक्स पर आते ही ये सीरीज एक बार फिर चर्चाओं में आ गई है. सोशल मीडिया पर भी इस सीरीज के खूब चर्चे हो रहे हैं.

इन सीरीज को छोड़ा पीछे

इन सीरीज को छोड़ा पीछे6 / 6

सीरीज ने रिलीज होते ही नेटफ्लिक्स पर पहले नंबर पर जगह बना ली है. ट्रेंडिंग लिस्ट में इस सीरीज ने कई बड़ी-बड़ी सीरीज को भी पीछे छोड़ दिया है. इनमें कपिल शर्मा का शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो', 'रोडीज रीबर्थ', 'मटरगश्ती' और 'मैडम इंस्पेक्टर' जैसी सीरीज का नाम भी शामिल है. 'ढिंढोरा' टॉप ट्रेंडिंग लिस्ट में इन सीरीज से आगे निकल गई है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

विज्ञापन