Rajasthan Weather Update: आज भी ओले-बारिश की चेतावनी, नया पश्चिमी विक्षोभ होगा सक्रिय, किसान परेशान
Edited By Rakesh Choudhary

Edited By Rakesh Choudhary

Rajasthan Weather Update: प्रदेश के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। कई भागों में शुक्रवार को आंधी-बारिश के साथ ओले गिरे। बारिश के कारण कई शहरों का तापमान गिर गया। राजधानी जयपुर में भी जमकर बारिश हुई। मौसम केंद्र जयपुर की मानें तो आज और कल भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है।
राजस्थान मौसम अपडेट : 18 मार्च
आगामी दिनों में राज्य में आंधी बारिश की गतिविधियां रहेगी जारी।https://t.co/uiIK8QTWDo— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 18, 2023
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार अलवर, भरतपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन और आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं ओलावृष्टि की भी संभावना है।
दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर आज 18 मार्च को भी एक परिसंचरण तंत्र बना हुआ है। आज जोधपुर, उदयपुर, कोटा व जयपुर, भरतपुर संभाग के कुछ भागों में दोपहर बाद मेघगर्जन के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में 30-40 किमी. प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।
तात्कालिक पूर्वानुमान – 02
अलवर, भरतपुर, पाली, अजमेर, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, राजसमंद, सिरोही, उदयपुर, चूरू जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं पर मेघगर्जन/ आकाशीय बिजली के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। अलवर जिलों और आसपास के क्षेत्रों मे कहीं-कहीं— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) March 18, 2023
इसके अलावा एक और नया पश्चिमी विक्षोभ 19 मार्च से राज्य के ऊपर प्रभावी होगा। जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, जयपुर, उदयपुर, कोटा, भरतपुर संभाग में 19-20 मार्च को तीव्र मेघगर्जन आंधी बारिश में बढोतरी होगी। इस दौरान कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की प्रबल संभावना है।
मौसम विज्ञान ने किसानाें के लिए जरूरी एडवाइजरी जारी करते हुए कहा कि पक कर तैयार सरसों, चना, जीरा व अन्य रबी फसलों की कटाई कर उन्हें सुरक्षित भंडारण करें। कृषि मंडियों में खुले में रखे अनाजों को सुरक्षित स्थानों पर भंडारण करें ताकि उन्हें भीगने से बचाया जा सके। रबी की फसलों में सिंचाई तथा किसी भी प्रकार का रासायनिक छिड़काव मौसम को देखते हुए ही करें। तेज हवाओं से सोलर पैनल को भी नुकसान पहुंच सकता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: