Rajasthan Election 2023: कांग्रेस हाईकमान ने देर रात राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर नियुक्त करने के साथ 25 लोकसभा सीटों पर भी ऑब्जर्वर लगाए हैं। कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को ऑब्जर्वर और तमिलनाडु के कांग्रेस नेता शशिकांत सेंथिल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।
बता दें कि इससे पहले मिस्त्री राजस्थान चुनावों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पिछले साल हुए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव भी उन्होंने ही करवाए थे। वहीं सेंथिल तमिलनाडु के हैं और कर्नाटक चुनावों में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी। बता दें कि दोनों नेता विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन और चुनाव अभियान की पूरी निगरानी रखेंगे।
हाईकमान ने नियुक्त 25 सीटों पर ऑब्जर्वर
इसके अलावा कांग्रेस हाईकमान ने 25 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं। प्रत्येक ऑब्जर्वर के पास 8 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी रहेंगी। मोना तिवारी को जयपुर, राव दान सिंह को जयपुर ग्रामीण, रघु देसाई को जालौर, ज्ञानी बेन तुम्मर को झालावाड़ बारां, अमर जी ठाकुर को झुंझुनू, सीजी चावड़ा को जोधपुर, शकुंतला खटक को करौली-धौलपुर को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमरीश देर को पाली, प्रभु ठोकिया को राजसमंद, अमित मलिक को सीकर, मिर्जा जावेद अली को टोंक-सवाई माधोपुर और कांति कराड़ी को उदयपुर लोकसभा सीट का ऑब्जर्वर बनाया है।
अमित सिहाग संभालेंगे नागौर की जिम्मेदारी
आनंद पटेल को बांसवाड़ा, बलदेव ठाकुर को बाड़मेर, गीता भुक्कल को भरतपुर, शैलेश परमार को बीकानेर, नीरज शर्मा को भीलवाड़ा, प्रदीप भाई दुदावत को चित्तौड़गढ़, नौशाद सोलंकी को श्रीगंगानगर, , इंद्रविजय गोयल को कोटा, अमित सिहाग को नागौर, अमित चावड़ा को अजमेर, हिम्मत सिंह पटेल को अलवर, राजपाल खारोला को चूरु और किशन पटेल को दौसा लोकसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी है।
ये भी देखेंः
संबंधित खबरें
CJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, रेंज रोवर डिफेंडर दिलाने के नाम पर ठगे थे 17 लाख
1 day agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoसुल्तानपुर चुनाव विवाद में चेतन पटेल समेत 28 पर FIR, टीकाराम जूली ने BJP सरकार पर साधा निशाना
6 days agoपार्षद जीते 10, चेयरमैन पद पर वोट मिले जीरो… राजस्थान की एक नगरपालिका में BJP की अजीब हार
10 days agoराजस्थान निकायों में BJP का 197 पदों पर कब्जा, कांग्रेस से दोगुने अंतर से दर्ज की प्रचंड जीत
10 days agoराजस्थान में इस सप्ताह मौसम रहेगा सूखा, हो सकती है मानसून की विदाई
11 days agoमुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में नगर निकाय चुनाव में भाजपा का दमदार प्रदर्शन
12 days agoKal ka Mausam: यूपी-बिहार समेत 14 राज्यों में बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया अपडेट
13 days agoराजस्थान में बदला मौसम, दो दर्जन जिलों में मूसलाधार बारिश; जानिए- अगले 7 दिन कैसा रहेगा मौसम
14 days agoKal ka Mausam: 16 घंटे में 21 राज्यों में आंधी-बारिश का अलर्ट, IMD ने दिया मौसम का अपडेट
14 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines