हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

PM मोदी पर प्रियंका गांधी का कमेंट, बोलीं- राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे, लगता है नया CM फेस तलाश रहे

Priyanka Gandhi Target PM Modi and BJP: प्रियंका गांधी ने राजस्थान में भाजपा के सीएम फेस को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

विज्ञापन

Priyanka Gandhi Target PM Modi and BJP: आज जहां मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान किये जा रहे हैं। वहीं, कांग्रेस पार्टी की महासचिव प्रियंका गांधी शुक्रवार को राजस्थान के डूंगरपुर के सागवाड़ा में पहुंची हैं। यहां प्रियंका ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा आदिवासी महापुरुषों का नाम बताकर आदिवासियों को रिझाने की कोशिश की है। अपने संबोधन के दौरान प्रियंका ने मानगढ़ धाम में आदिवासियों के शहीद होने पर चर्चा की। इसके साथ ही उन्होंने राजस्थान में भाजपा के सीएम फेस को लेकर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तंज कसा है।

PM मोदी पर प्रियंका गांधी का तंज

प्रियंका गांधी ने राजस्थान में भाजपा के सीएम फेस को लेकर बात करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राजस्थान के कोने-कोने में घूम रहे हैं लगता है कि सीएम का चेहरा ढूंढ रहे हैं। पीएम मोदी राज्य में अपने नाम पर वोट मांग रहे हैं तो फिर राजस्थान का प्रदेश चलेगा कौन? क्योंकि मोदी जी तो दिल्ली से आएंगे नहीं।

धर्म और जाति के आधार पर राजनीति

प्रियंका ने आगे कहा कि लोकतंत्र का मतलब है कि देश में सबसे अधिक शक्ति जनता के हाथ में होती है। लोकतंत्र में जब चुनाव आता है तो हमें बहुत विवेक और सावधानी से सोचना चाहिए। आजकल धर्म जाति के आधार पर पार्टियां राजनीति कर रही है। इसलिए सोच समझ कर आगे बढ़ेंगे अगर कोई धर्म का नाम लेकर आपके यहां वोट मांगने आता है तो सावधान रहें। हम सब धार्मिक हैं ऐसा हिंदुस्तान में कोई आदमी नहीं जो धार्मिक नहीं है। आपको सोचना पड़ेगा कि वो धर्म के लिए देना है या काम के लिए देना है। यहां भाषण में धर्म की बात होती है घोषणाएं होती है लेकिन चुनाव के बाद कुछ काम नहीं होता।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें: पंजाब में Atta Dal Scheme को लेकर बड़ा अपडेट, कब से शुरू होगी योजना देख लें

सबसे अच्छी आदिवासी संस्कृति

प्रियंका ने पूर्व पीएम इंदिरा गांधी के बारे में बात करते हुए कहा कि 40 साल की शहादत के बाद भी पूरा देश आज इंदिरा गांधी को याद करता है। इंदिरा गांधी ने अपना धर्म यह बनाया था कि देश की सेवा करनी है चाहे जान ही क्यों न चली जाए। इंदिरा गांधी का मानना था कि जल जंगल और जमीन पर आदिवासियों के अधिकार पहले से हैं। इसी भावना के साथ इंदिरा गांधी जी ने काम भी किया है। इंदिरा गांधी कहती थी कि आदिवासियों की संस्कृति सबसे अच्छी संस्कृति है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola