राजस्थान में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा एजेंसियों ने एक बेहद खौफनाक आतंकी साजिश को नाकाम कर दिया है. एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) की टीम जिसे आम ड्रग्स की तस्करी समझकर ट्रैक कर रही थी, मौके पर पहुंचने पर उसके होश उड़ गए. पाकिस्तानी ड्रोन से नशीले पदार्थों की जगह RDX, तैयार IED बम और अत्याधुनिक हथियारों की बड़ी खेप भारतीय सीमा में गिराई गई थी. यह कार्रवाई 12 और 13 अक्टूबर की रात को श्रीगंगानगर जिले के रावला क्षेत्र स्थित गांव 12 केडी के पास की गई, जो सीमा से मात्र पांच किलोमीटर दूर है.
पाकिस्तान के भीतर 5 से 10 किलोमीटर अंदर से लॉन्च किए गए तीन ड्रोनों ने रात के अंधेरे में खेत में तीन पैकेट गिराए. जैसे ही पंजाब के रहने वाले दो युवक इन पैकेट्स को उठाने पहुंचे, घात लगाए बैठी ANTF की टीम ने उन्हें रंगे हाथों दबोच लिया.
यह भी पढ़ें : पंजाब से दिल्ली तक बड़ा अभियान, अमित शाह का 2029 तक ड्रग नेटवर्क खत्म करने का लक्ष्य
IGP विकास कुमार ने किया मामले का खुलासा
एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) के IGP विकास कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि यह ऑपरेशन रावला इलाके में भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा के पास अंजाम दिया गया. बरामद सामान में कोई ड्रग्स नहीं थी, बल्कि 7.75 किलोग्राम आरडीएक्स, टाइमर डिवाइस, डेटोनेशन सर्किट, रिमोट उपकरण, तुर्की में बनी दो जिगाना पिस्तौलें और 867 जिंदा कारतूस शामिल थे. ANTF के आईजी विकास कुमार ने बताया कि यह पूरी तरह तैयार बम था, जिसमें केवल सर्किट जोड़ना बाकी था. इसमें भरे छर्रे विस्फोट के वक्त 9.5 किलोमीटर प्रति सेकंड की रफ्तार से फैलकर भारी तबाही मचा सकते थे. इसे डिफ्यूज करने के लिए स्पेशल बम निरोधक दस्ते को बुलाना पड़ा. पैकेटों को एयरटाइट और कई परतों में पैक किया गया था ताकि खोजी कुत्ते भी इन्हें न सूंघ सकें.
ग्रेनेड हमले में भी वांछित थे पकड़े गए आरोपी
पकड़े गए दोनों आरोपियों की पहचान पंजाब के फिरोजपुर निवासी लखविंदर और जालंधर निवासी सुखविंदर सिंह के रूप में हुई है, जिनकी उम्र करीब 19 वर्ष है. दोनों 13 सितंबर को पंजाब के जलालाबाद पुलिस स्टेशन पर हुए ग्रेनेड हमले में भी वांछित थे. वे पिछले एक महीने से मजदूर बनकर खेत में रह रहे थे और बीएसएफ की गतिविधियों पर नजर रख रहे थे. जांचकर्ताओं के अनुसार, वे ‘आरएस’ नामक रिश्तेदार के इशारे पर डिलीवरी एजेंट के रूप में काम कर रहे थे. पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी पंजाब में इसी तरह की गैरकानूनी गतिविधियों में शामिल रहे हैं और वहां दर्ज मामलों में वांछित चल रहे थे.
डिलीवरी लेते वक्त ही दोनों तस्करों को धर दबोचा
आईजीपी विकास कुमार ने बताया कि टास्क फोर्स को पिछले करीब एक महीने से सीमावर्ती इलाकों में कुछ संदिग्ध लोगों की आवाजाही की गुप्त सूचना मिल रही थी. इसके बाद टीम लगातार उनकी गतिविधियों पर नजर रखे हुए थी. मुखबिरों के नेटवर्क, मानवीय इनपुट और तकनीकी निगरानी के जरिए उनकी हर चाल को ट्रैक किया गया. जैसे ही सीमा पार से खेप आने की तारीख और सुरक्षित जगह तय हुई, सुरक्षा बलों ने तुरंत घेराबंदी कर दी. डिलीवरी लेते वक्त ही दोनों तस्करों को धर दबोचा गया. प्राथमिक जांच के अनुसार यह मामला आतंकवाद और नशे के अवैध कारोबार के खतरनाक नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. फिलहाल दोनों आरोपियों से नेटवर्क के अन्य संपर्कों को लेकर पूछताछ की जा रही है.
यह भी पढ़ें : दिल्ली में इंटरस्टेट ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹2 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद
संबंधित खबरें
सुप्रीम कोर्ट, राजस्थान सफाई कर्मचारी व C-DAC में 26000 से ज्यादा वैकेंसी
3 days agoराजस्थान विश्वविद्यालय में गीता पर डिप्लोमा, युवाओं को मिलेगा नया नजरिया
4 days ago10 अक्टूबर को 10 घंटे के लिए नई दिल्ली और निजामुद्दीन की सभी ट्रेनें कैंसल
6 days agoराजस्थान चिकित्सा विभाग में खलबली, 678 डॉक्टरों पर कानूनी कार्रवाई
8 days agoधनतेरस के चलते बदली राजस्थान पंचायत चुनाव की तारीख, जानिए नई तारीखें
9 days agoराजस्थान पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान, 4 चरणों में होगी वोटिंग
11 days agoराजस्थान कांग्रेस में बढ़ा घमासान, विश्वेंद्र सिंह को कारण बताओ नोटिस जारी
12 days agoCJP के धरने में दिखा भगोड़ा रामचंद्र नोएडा से गिरफ्तार, ठगे थे 17 लाख
13 days agoभारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कल कैसा रहेगा मौसम?
15 days agoसुल्तानपुर नगरपालिका चुनाव विवाद: चेतन पटेल समेत 28 पर FIR
18 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines