दिल्ली में इंटरस्टेट ड्रग्स नेटवर्क का भंडाफोड़, ₹2 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद, आरोपी गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने इंटरस्टेट ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए करीब ₹2 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स बरामद की है. इस मामले में मोती नगर निवासी सार्थक त्यागी और उसके सप्लायर कुलप्रीत सिंह उर्फ सनी को गिरफ्तार किया गया है. पढ़िए दिल्ली से राहुल प्रकाश की रिपोर्ट.

Untitled design (80)

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने चल रहे एंटी-ड्रग अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए इंटरस्टेट ड्रग्स सप्लाई नेटवर्क का भंडाफोड़ किया है. इस कार्रवाई में करीब ₹2 करोड़ से अधिक कीमत के नशीले पदार्थ बरामद किए गए हैं और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है.

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच की टीम कों सूचना मिली थी जिसके बाद मोती नगर निवासी सार्थक त्यागी (30) के घर पर छापा मारकर उसे गिरफ्तार किया. तलाशी के दौरान कई तरह के नशीले पदार्थ बरामद हुए, जिनमें—
गांजा – 1016 ग्राम
चरस – 1112 ग्राम
MDMA – 17 ग्राम
एक्स्टेसी टैबलेट – 1 ग्राम
शरूम्स – 4 ग्राम
बरामद ड्रग्स की कुल अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लगभग ₹1 करोड़ आंकी गई है. सप्लायर भी गिरफ्तार हो चुका है. पूछताछ के दौरान सामने आया कि सार्थक त्यागी इंटरस्टेट नेटवर्क के जरिए ड्रग्स मंगाकर सप्लाई करता था. जांच में उसके सप्लायर कुलप्रीत सिंह उर्फ सनी (29), निवासी अशोक विहार का नाम सामने आया, जिसे बाद में क्राइम ब्रांच टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया.पुलिस का कहना है कि आरोपियों से पूछताछ जारी है और इस ड्रग्स नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है.

विज्ञापन

पहले भी दर्ज हैं केस

आरोपी सार्थक त्यागी के खिलाफ पहले भी मोती नगर थाने में हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर आपराधिक मामले दर्ज हैं, जिनकी जांच पहले से चल रही है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ