Mahangai Rahat Camp: अब तक 1.22 करोड़ से ज्यादा परिवारों को मिला लाभ, 5.57 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी

Mahangai Rahat Camp
विज्ञापन

Mahangai Rahat Camp: समाज के हर वर्ग को लाभान्वित करने के उद्देश्य से राज्य के प्रत्येक जिले में आयोजित महंगाई राहत कैम्पों में ये सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं का लाभ पाने से वंचित न रहे। इसलिए पात्र व्यक्तियों के कम पड़ रहे दस्तावेज भी तत्काल बनाए जा रहे हैं।

एक जिले के निवासी को अन्य जिले में आयोजित कैम्प में भी रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी जा रही है। इन सब सुविधाओं के कारण राहत पाने वाले परिवारों का आंकड़ा तेजी से बढ़ रहा है ।

विज्ञापन

इन योजनाओं का मिल रहा लाभ

राजस्व विभाग द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार महंगाई राहत कैम्प में 1.22 करोड़ से अधिक परिवारों का रजिस्ट्रेशन हो चुका है जबकि 5.57 करोड़ से अधिक गारंटी कार्ड जारी किये जा चुके हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार बुधवार शाम तक इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना में 42.54 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क घरेलू बिजली योजना में 71.70 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क कृषि बिजली योजना में 7.98 लाख, मुख्यमंत्री निशुल्क अन्नपूर्णा फूड पैकेट योजना में 79.53 लाख, मुख्यमंत्री ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में 48.04 लाख एवं इंदिरा गांधी शहरी रोजगार गारंटी योजना में 3.94 लाख से ज्यादा रजिस्ट्रेशन हो चुके हैं।

चिरंजीवी योजना में अब तक 97 लाख से अधिक पंजीयन

इसी प्रकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में 39.80 लाख, मुख्यमंत्री कामधेनु बीमा योजना में 69.37 लाख, मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना में 97.04 लाख एवं मुख्यमंत्री चिरंजीवी दुर्घटना बीमा योजना में 97.04 लाख से अधिक रजिस्ट्रेशन हुए हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ