पत्नी और दो बच्चों को हलवे में जहर मिलाकर खिलाया, जानें सामूहिक पॉइजन कांड की वजह

Mass poisned consumed in jaipur

जयपुर में युवक ने सामूहिक जहरकांड को दिया अंजाम

विज्ञापन

Jaipur: राजस्थान के जयपुर स्थित प्रतापनगर क्षेत्र में रविवार को 30 साल के युवक ने जहर देकर पत्नी और बेटे की हत्या कर दी। दोनों की हत्या के बाद खुद ने जहर खाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार जयपुर के प्रतापगनगर में मनोज शर्मा ने कर्ज से परेशान होकर हलवे में जहर मिलाकर पत्नी और बच्चों को दे दिया। हलवा खाते ही पत्नी साक्षी शर्मा और 5 महीने के बेटे अथर्व की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसकी 5 साल की बेटी निया अस्पताल में भर्ती है। फिलहाल बेटी निया का जेके लोन और मनोज का एसएमएस अस्पताल में इलाज चल रहा है।

विज्ञापन

पुलिस ने घर से बरामद किया सुसाइड नोट

जानकारी में सामने आया कि जहर देने के बाद मनोज ने परिवार की तबीयत बिगड़ने पर कैब बुक कर महात्मा गांधी अस्पताल पहुंचा। अस्पताल ने सामूहिक जहर कांड की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद प्रतापनगर पुलिस मौके पर पहुंची। प्रतापनगर थानाधिकारी जहीर अब्बास ने बताया कि पुलिस को घर की तलाशी में एक डायरी मिली है। परिवार को जहर देने से पहले मनोज ने सुसाइड नोट लिखकर डायरी में छोड़ दिया था। वहीं पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है कि परिवार ने इतना बड़ा कदम कैसे उठाया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ