ईद पर जयपुर में दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, हिंदुओं ने नमाज अदा कर रहे मुस्लिमों पर बरसाए फूल

जयपुर में ईद उल फितर के मौके पर हिंदू-मुस्लिम भाईचारा देखने को मिला। नमाज अदा कर रहे मुस्लिमों पर हिंदुओं ने फूल बरसाए। देश के दूसरे भागों की तरह राजस्थान में भी कड़ी सुरक्षा के बीच ईदगाहों में नमाज पढ़ी गई।

jaipur News

jaipur News

विज्ञापन

पूरे देश में आज ईद उल फितर का त्योहार मनाया जा रहा है। मुस्लिम समुदाय के लोग मस्जिद और ईदगाहों में जाकर ईद की नमाज अदा कर रहे हैं। इस दौरान कई जगह सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम देखने को मिले। वहीं कई जगह हिंदू-मुस्लिम भाईचारा भी देखने को मिला है। ऐसा ही एक नजारा जयपुर से सामने आया है, जहां हिंदू-मुस्लिम भाईचारे की मिसाल कायम हुई है।

बता दें, जयपुर में दिल्ली रोड पर स्थित ईदगाह में सोमवार सुबह हजारों की संख्या में मुस्लिम उमड़े। उन्होंने नमाज पढ़ी। इस दौरान कुछ भगवाधारी नमाज पढ़ रहे लोगों पर फूल बरसाते दिखे। हिंदू-मुस्लिम एकता कमिटी की तरफ से इसका आयोजन किया गया था।

विज्ञापन

हिंदुओं ने बरसाए फूल

ईद उल फितर के मौके पर जयपुर में लाखों की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोगों ने एक साथ नमाज अदा की। वहीं जयपुर में उस वक्त गंगा-जमुना की तहजीब देखने को मिली, जब हिंदू समुदाय के लोगों ने नमाज अदा कर रहे मुस्लिमों पर फूल बरसाए। जिसके चलते हिंदू-मुस्लिम एकता का संदेश देखने को मिला। नमाजियों पर फूल बरसाए जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब वायरल हो रहा है। लोग इसे सांप्रदायिक एकता की मिसाल बता रहे हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ